scorecardresearch
 

'अब न इनको दान मिलेगा और न वोट...', अखिलेश ने चंदा चोरी पर बीजेपी को घेरा

उत्तर प्रदेश की सियासत में राम मंदिर के चंदा चोरी का मामला बीजेपी के लिए सियासी टेंशन बनता जा रहा है. चंदा चोरी के मुद्दे को उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है. उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कहा कि चंदा चोरी की और सच्चाई बाहर आएगी और जनता अब बीजेपी को हटाने का काम करेगी.

Advertisement
X
राम मंदिर के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा (Photo-PTI)
राम मंदिर के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा (Photo-PTI)

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सियासी रंग ले लिया है. चंदा चोरी का मामला उठाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार बीजेपी को घेरने में जुटे हैं. अखिलेश ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या के मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी की खबर उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक तक पहुंच गई है. अब बीजेपी को न तो चंदा मिलेगा, न दान और न ही वोट. 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर इस मुद्दे को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वे (बीजेपी नेता) लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. वे कहानियां गढ़ रहे हैं और वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए दूसरों का नाम घसीट रहे हैं. 

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर धार्मिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों दोनों को धोखा देने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि बीजेपी को राम मंदिर के चंदा चोरी के मुद्दे पर देश की जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. 

'बीजेपी को न चंदा मिलेगा और न ही वोट'
राम मंदिर के चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ आक्रामक तेवर अपना रखा है. उन्होंने एक बार फिर से  चंदा चोरी का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी को घेरा. अखिलेश ने भगवान राम और संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि मर्यादा से जुड़ा पहला नाम भगवान राम का है और दूसरा संविधान काय भाजपा नेताओं ने आस्था, मर्यादा और भक्ति के साथ विश्वासघात किया है. अब वे संविधान और लोकतंत्र को भी कमजोर करने की तैयारी कर रहे हैं. 

Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भगवान राम के नाम पर चढ़ाए गए चढ़ावे के बारे में सच्चाई लोगों के सामने आएगी. सच्चाई पता चलने के बाद लोग अपना फैसला सुनाएंगे. मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा गांव-गांव तक पहुंच गया है. बीजेपी को न ही अब लोग चंदा देंगे, न ही वोट देंगे. 

सपा प्रमुख ने कहा कि चोरी बीजेपी की प्रैक्टिस में है,प्रभु श्रीराम ने इस बार पोल खोल दी है. भगवान राम इनको माफ नहीं करेंगे. कोई डकैती के ऊपर भी शब्द हो तो इनके लिए वो इस्तेमाल हो. उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर में गुप्त दान का हिसाब कोई दे ही नहीं रहा है.

सरकार के खिलाफ जनता नाराज-अखिलेश
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर अयोध्या में वकीलों के विरोध-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी बढ़ रही है और लोग वोट के जरिये बीजेपी को सत्ता से हटाने का इंतजार कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा उठाने वाले लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन लोगों को न्याय मिलेगा. सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में न्याय की मांग करने वाले लोगों को एक सरकारी दफ्तर से दूसरे के चक्कर लगाने को मजबूर किया जा रहा है.

Advertisement

उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी भी इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार नहीं देखा गया. तहसील हो, पुलिस थाने हों या सरकारी विभाग, हर जगह जबरन वसूली का एक सुव्यवस्थित तंत्र काम कर रहा है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement