scorecardresearch
 

पंजाब में CM चेहरे की रेस में कौन-कौन? चुनाव से पहले कांग्रेस में चन्नी vs राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शक्ति प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं और पार्टी जो फैसला करेगी, उसे स्वीकार करेंगे.

Advertisement
X
चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग. (Photo- Facebook/mlachanni)
चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग. (Photo- Facebook/mlachanni)

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शक्ति प्रदर्शन के एक दिन बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुप्पी तोड़ी और साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे जरूरी है और सभी नेताओं को अपनी सीमाओं में रहकर ही बयान देना चाहिए.

दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर शुक्रवार को कांग्रेस के 50 से ज्यादा नेताओं की बैठक हुई थी. इस बैठक में कई नेताओं ने राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने के फैसले पर सवाल उठाए और पार्टी नेतृत्व से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की. माना जा रहा है कि चन्नी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज हैं.

यह भी पढ़ें: चन्नी के पक्ष में था 'बहुमत', फिर कैसे पलट गया फैसला? हाईकमान के फैसले से पंजाब कांग्रेस में खलबली

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा वड़िंग ने कहा, "चन्नी साहब हों या कोई और, कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकता है. मैं इस दौड़ में नहीं हूं. राजा वड़िंग मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं है. राहुल गांधी जिस शख्स को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाएंगे, मैं उसके साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा. मेरा सिर्फ एक लक्ष्य है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार वापस लानी है. मैं मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देखता."

Advertisement

कांग्रेस नेताओं की बैठक कहीं भी हो दिक्कत नहीं!

चरणजीत सिंह चन्नी के घर हुई बैठक पर वड़िंग ने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा, "चन्नी साहब वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं. वे चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं. उनके घर कांग्रेस नेताओं का इकट्ठा होना कोई समस्या नहीं है. किसी भी नेता के घर बैठक हो सकती है. अगर कुछ मुद्दे हैं तो बैठकर चर्चा की जा सकती है. इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी में कोई टूट या टकराव है."

पंजाब कांग्रेस चीफ ने यह भी कहा कि बैठक में किसी वरिष्ठ नेता ने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा. "न तो चन्नी साहब ने मेरे खिलाफ कुछ कहा और न ही किसी वरिष्ठ नेता ने. जिन्होंने बयान दिए, वे पार्टी में नहीं हैं. बहुत जल्द आप सभी नेताओं को एक साथ बैठकर पंजाब के लिए लड़ते हुए देखेंगे."

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में चन्नी के बगावती सुर के बाद फैसला बदलेंगे राहुल गांधी? देखें पंजाब आजतक

किसी को भी मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए- राजा वड़िंग

पार्टी अनुशासन पर जोर देते हुए वड़िंग ने कहा, "अनुशासन बहुत जरूरी है. कल न तो चन्नी साहब ने और न ही किसी वरिष्ठ नेता ने ऐसा कोई काम किया. अगर कोई अनुशासन तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. सभी को अपनी मर्यादा में रहकर ही बोलना चाहिए." बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "उन्हें एक-दो दिन खुश रहने दीजिए. कांग्रेस पार्टी बीजेपी को पंजाब में पैर तक नहीं जमाने देगी."

Advertisement

पंजाब कांग्रेस में फिलहाल मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि राजा वड़िंग ने साफ कर दिया है कि अंतिम फैसला राहुल गांधी और पार्टी हाईकमान का होगा, और वह उस फैसले को पूरी तरह स्वीकार करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement