scorecardresearch
 

Assam Exit Poll: हिमंता बिस्वा सरमा के आसपास कोई नहीं, पीछे रह गए गौरव गोगोई

असम चुनाव के एग्जिट पोल में NDA की शानदार वापसी के संकेत मिल रहे हैं. एक्सिस माई इंडिया समेत कई एजेंसियों के मुताबिक हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में BJP गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है. मुख्यमंत्री पद के लिए भी हिमंता सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं. कांग्रेस के गौरव गोगोई काफी पीछे दिख रहे हैं.

Advertisement
X
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के नाम की लहर, NDA को दो-तिहाई बहुमत का अनुमान. (File Photo: ITG)
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के नाम की लहर, NDA को दो-तिहाई बहुमत का अनुमान. (File Photo: ITG)

असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों ने एक बार फिर BJP के दबदबे की तस्वीर पेश कर दी है. एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज कर सकती है.

इन अनुमानों के अनुसार, BJP और उसके सहयोगियों को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों के खाते में 24 से 36 सीटें जाने का अनुमान है. अन्य दलों को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. एग्जिट पोल में सिर्फ सीटों के आंकड़े ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी सर्वे है.

इसमें हिमंता बिस्वा सरमा सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं. एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, 48 फीसदी लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया है. वहीं कांग्रेस के गौरव गोगोई इस दौड़ में पीछे दिखाई दे रहे हैं. उन्हें 32 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है. सरबानंद सोनोवाल 2 फीसदी की पसंद है.

assam poll

वहीं, अखिल गोगोई को 3 फीसदी और प्रमोद बोरो को भी 3 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. वोट शेयर के आंकड़े भी NDA के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 48 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य दलों के खाते में 14 फीसदी वोट जा सकते हैं.

Advertisement

assam poll

NDA गठबंधन में BJP के अलावा AGP और BPF जैसी पार्टियां शामिल हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन में रैजोर दल, AJP, CPIM, CPIMLL और APHLC जैसे दल शामिल हैं. अन्य एग्जिट पोल भी NDA की बढ़त की ओर इशारा कर रहे हैं. पीपल्स पल्स के मुताबिक NDA को 68 से 72 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस 22 से 26 सीटों पर सिमट सकती है.

assam poll

वहीं मैट्रिज के एग्जिट पोल में NDA को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 25 से 32 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है. गौरतलब है कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 63 सीटों का आंकड़ा जरूरी है. एग्जिट पोल के रुझान सही रहे तो हिमंता का CM बनाना तय है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement