चुनाव आयोग और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष के बीच बेहद तीखी बहस देखने को मिली. विपक्ष के वरिष्ठ नेता अभय दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी की है और वोटर लिस्ट में से लाखों योग्य मतदाताओं के नाम बिना किसी ठोस कारण के हटा दिए गए हैं.