scorecardresearch
 

कांग्रेस से सीट बंटवारे पर अखिलेश का आया जवाब, बोले- बीजेपी को हराना लक्ष्य

इटावा में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर सवालों का जवाब दिया. इस दौरान सपा नेता राजकुमार भाटी पर कार्रवाई और आजम खान से जुड़े मुद्दों पर भी उनसे सवाल पूछे गए.

Advertisement
X
सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव का जवाब. (File Photo- PTI)
सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव का जवाब. (File Photo- PTI)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया है. इटावा में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं.

दरअसल, अखिलेश यादव शुक्रवार को इटावा के सैफई ब्लॉक में स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट डालने पहुंचे थे. मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उनसे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल पूछा गया. इस दौरान सपा नेता राजकुमार भाटी पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल हुआ.

सीट बंटवारे पर क्या बोले अखिलेश?

कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, "हमें पता है और कांग्रेस को पता है कि कितनी सीटों का बंटवारा होना है. बीजेपी को हराने के लिए हम लोगों को रास्ता निकालना है. बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य है." हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों दलों के बीच कितनी सीटों पर सहमति बनी है. उन्होंने इतना जरूर कहा कि सपा और कांग्रेस को सीटों की संख्या की जानकारी है. उनके मुताबिक, बीजेपी को हराने के लिए दोनों दलों को रास्ता निकालना होगा.

Advertisement

राजकुमार भाटी पर कार्रवाई को लेकर क्या कहा?

अखिलेश यादव से सपा नेता राजकुमार भाटी पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल पूछा गया. दरअसल, हाल ही में भाटी के एक बौद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके धर्म परिवर्तन की चर्चा हुई थी. भाटी ने इन दावों को अफवाह बताया था. उन्होंने कहा था कि वह हिंदू हैं और बौद्ध धर्म का सम्मान करते हैं. इस मामले पर अखिलेश यादव ने कहा, "कल तक आपको यह सब पता चल जाएगा कि पार्टी का स्टैंड क्या है."

बीजेपी सरकार पर भी साधा निशाना

रावण के पोस्टर को लेकर सवाल हुआ तो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रावण कौन था, किस भेष में आया था और उसने कौन से वस्त्र पहने थे, यह सबको पता है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार पिछले 10 साल से भेष बदलकर जनता को लूट रही है.

आजम खान को लेकर क्या बोले?

आजम खान से मुलाकात के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी के लोग कोर्ट से न मिलें और झूठे मुकदमे न लगें, तो आजम खान जेल से बाहर होंगे.

ओमप्रकाश राजभर की ओर से आजम खान से मुलाकात पर एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर भी अखिलेश से सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जिन बातों को खुद नहीं कह सकती, उन्हें दूसरे दलों के लोगों से कहलवाती है. आजम खान को लेकर उन्होंने कहा, "आजम खान साहब आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे."
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement