scorecardresearch
 

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु के रण में AIADMK ने जारी की 127 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट

AIADMK ने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए लीमा रोज को लालगुडी सीट से मैदान में उतारा है. वह लॉटरी किंग मार्टिन की पत्नी  हैं. पार्टी के एडवोकेट विंग के सेक्रेटरी मंगुलम के. महेंद्रन मदुरै ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे.

Advertisement
X
तमिलनाडु में पलानीस्वामी पर हैं सबकी नजरें
तमिलनाडु में पलानीस्वामी पर हैं सबकी नजरें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके (AIADMK) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 127 प्रत्याशियों के नाम हैं. इससे पहले AIADMK ने पहली लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इस तरह पार्टी अब तक 150 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है.

AIADMK ने लीमा रोज को लालगुडी सीट से मैदान में उतारा है. वह लॉटरी किंग मार्टिन की पत्नी  हैं. पार्टी के एडवोकेट विंग के सेक्रेटरी मंगुलम के. महेंद्रन मदुरै ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे. पेरिया पुल्लन मेलूर विधानसभा क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी समेत कई दिग्गज थे. 

तमिलनाडु में एआईएडीएमके अपने एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. शीट शेयरिंग के तहत AIADMK ने अपने पास 178 सीटें रखी हैं. बीजेपी 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन के अन्य साथी पीएमके (PMK) को 18 और एएमएमके (AMMK) को 11 सीटें दी गई हैं. इससे तय है कि एआईएडीएमके बड़े मुख्य भूमिका में मजबूती से खड़ी है.

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. नतीजे 4 मई को आएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि DMK गठबंधन के सामने एआईएडीएमके कितना दम दिखा पाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement