scorecardresearch
 

9 साल के कश्मीरी लड़के ने किया काउंटिंग पेन का आविष्कार

जहां एक ओर कश्मीर आंतक से लड़ाई लड़ रहा है और नौजवान शिक्षा से दूर जा रहे हैं, वहीं कश्मीर के 9 साल के एक लड़के ने अपने टैलेंट से सबको हैरान कर दिया है.

Advertisement
X
फोटो साभार- ANI
फोटो साभार- ANI

जहां एक ओर कश्मीर आंतक से लड़ाई लड़ रहा है और नौजवान शिक्षा से दूर जा रहे हैं, वहीं कश्मीर के 9 साल के एक लड़के ने अपने टैलेंट से सबको हैरान कर दिया है. बांदीपुरा के जुरेज के रहने वाले मुजफ्फर अहमद खान ने काउंटिंग पेन का आविष्कार किया है, जो लिखते समय ही यह बता देगा कि आपने कितने शब्द लिखे हैं.

मुजफ्फर की ओर से बनाए गए इस पेन में कैसिंग जुड़ा है. इस खास की खासियत ये है कि जब कोई इस पेन से कुछ लिखेगा तो यह खुद ही शब्दों की गिनती कर देगा.  साथ ही पेन पर लगी एक एलईडी पर यह गिनती भी दिखाएगा. इसे आप एलसीडी मॉनिटर भी जोड़ सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस पेन को मैसेज के आधार पर मोबाइल से भी कनेक्ट किया जा सकता है.

Advertisement

मोबाइल से कनेक्ट होने पर शब्दों की संख्या आपको मोबाइल पर बता देगा.  हाल ही में राष्ट्रपति भवन में एनआईएफ की ओर से आयोजित इनोवेशन और इंटरप्रन्योरशिप के फेस्टिवल में भी इस पेन का प्रदर्शन किया गया. बता दें कि मुजफ्फर उस क्षेत्र से आते हैं, जहां आतंकी हमलों की कई घटनाएं सामने आती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement