HPBOSE Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. 10वीं बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई, लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट ओवर ट्रैफिक की वजह से क्रैश हो गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ HPBOSE की कक्षा 10वीं का रिजल्ट 60.79 परसेंट है. 98.71 परसेंट के साथ अथर्व ठाकुर ने टॉप बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है. पारस, ध्रुव सरना और रिधि शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया.
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड की परीक्षा 7 मार्च से लेकर 20 मार्च तक आयोजित की गई थी. बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल एग्जाम के रिजल्ट के अलावा मार्कशीट भी उपलब्ध कराया जाएगा. यह मार्कशीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा. इससे पहले 23 अप्रैल को 12वीं के परिणाम घोषित किए गए थे.
इन वेबसाइट्स पर चेक करे रिजल्ट:
hpbose.org
examresults.net
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
स्टेप 1 - सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org.in पर जाएं
स्टेप 2 - रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 - क्लास 10 रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 4 - रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें
स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा