scorecardresearch
 

मानसा की बेटी ने पंजाब बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 500 में से 500 नंबर, बनीं टॉपर,आसमान में उड़ने का है सपना

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है. रिजल्ट जारी होने के बाद से अब सक्सेस स्टोरी सामने आ रहीहै.

Advertisement
X
Punjab Board 12th Topper
Punjab Board 12th Topper

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 12वीं के नतीजों में मानसा जिले की एक बेटी ने वो कर दिखाया है, जिसकी मिसाल पूरे प्रदेश में दी जा रही है. मानसा के उभा स्थित गुरुकुल स्कूल की छात्रा सुपनीत कौर ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है. सुपनीत की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके स्कूल, बल्कि पूरे मानसा जिले का नाम रोशन कर दिया है.सुपनीत कौर न सिर्फ एक होनहार छात्रा हैं, बल्कि एक बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं. 

पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे 

सुपनीत कौर केवल किताबों तक ही सीमित नहीं हैं. वे एक होनहार छात्रा होने के साथ-साथ एक बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं. उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा ने शिक्षकों और सहपाठियों को हमेशा प्रेरित किया है. स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि सुपनीत ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करना मुमकिन है. 

 

आसमान छूने का है सपना 

अपनी सफलता से खुश सुपनीत कौर ने भविष्य की योजनाओं को लेकर भी बात की है. सुपनीत का सपना है कि वह आगे चलकर एक पायलट बनें और आसमान की ऊंचाइयों को छूते हुए देश की सेवा करें.उनकी इस कामयाबी पर उनके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बेटी अपना यह सपना भी जरूर पूरा करेगी. 

Advertisement

जश्न का माहौल

नतीजों की घोषणा होते ही गुरुकुल स्कूल उभा में उत्सव जैसा माहौल बन गया. स्कूल स्टाफ और शिक्षकों ने ढोल की थाप पर नाचकर और मिठाइयां बांटकर इस शानदार जीत का जश्न मनाया. सुपनीत के शिक्षकों ने उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी छात्राएं समाज और देश का गौरव हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement