scorecardresearch
 

Rajasthan Board 10th Result 2026: कल जारी होगा 10वीं का परिणाम, यहां देखें अपनी मार्कशीट

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर संयुक्त रूप से परिणाम जारी करेंगे. परीक्षा 12 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थी और मूल्यांकन प्रक्रिया महज 24 दिनों में पूरी की गई. छात्र आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

Advertisement
X
राजस्थान बोर्ड कल जारी होगा रिजल्ट. (Photo: PTI)
राजस्थान बोर्ड कल जारी होगा रिजल्ट. (Photo: PTI)

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 10वीं (सैकण्डरी) परीक्षा के नतीजों की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार कल यानी मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 1:00 बजे खत्म होने जा रहा है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से परिणाम जारी करेंगे.

राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सोमवार शाम को जानकारी दी कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ संयुक्त रूप से कल दोपहर 1 बजे बोर्ड मुख्यालय से परिणाम का बटन दबाएंगे. इसके तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा.

महज 24 दिनों में बोर्ड ने रचा इतिहास

इस साल राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया में गजब की तेजी दिखाई है.

परीक्षा का आयोजन: 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक.

रिकॉर्ड मूल्यांकन: 28 फरवरी को परीक्षा खत्म होने के महज 24 दिनों के भीतर बोर्ड ने 10 लाख से ज्यादा कॉपियों की जांच और डेटा फीडिंग का काम पूरा कर लिया है.

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे अपना स्कोर 

रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है. छात्र इन पोर्टल्स पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं:

Advertisement

rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

स्टेेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेेप 2: होमपेज पर 'RBSE 10th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेेप 3: अपना रोल नंबर (Roll Number) और पूछी गई जानकारी दर्ज करें.
स्टेेप 4: 'सबमिट' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement