scorecardresearch
 

कोहिनूर का ताज पहनने वाली महारानी एलिजाबेथ II आज ही जन्मी थीं

आज ब्रितानी हुकूमत की महारानी एलिजाबेथ II का जन्म दिवस है, एक ऐसी शख्सियत जिसके पाप भारत का कोहिनूर हीरा है...

Advertisement
X
Elizabeth II
Elizabeth II

ब्रितानी राज कभी ऐसी हुकूमत हुआ करती थी जिसमें सूरज कभी नहीं डूबता था और इसी हुकूमत की रानी हैं महारानी एलिजाबेथ II. वे सबसे लंबे वक्त तक ब्रिटेन के तख्त पर विराजमान रही हैं. उनका जन्म 21 अप्रैल साल 1926 में हुआ था.

1. एलिजाबेथ II अपने पिता जॉर्ज VI के निधन के बाद साल 1952 में 6 फरवरी को महारानी बनी थीं.

2. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन के कुल 12 प्रधानमंत्री देखे हैं.

3. वह 12 अन्य मुल्कों की भी महारानी हैं, जो उनके तख्त संभालने के बाद आजाद हुए.

4. उनके ताज में कुल 2,800 हीरे हैं और उनमें सामने लगे क्रॉस के बीच कोहिनूर जड़ा हुआ है.

5. वह साल 1991 में अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश महारानी बनीं.

Advertisement

6. इसके अलावा उन्हें कुत्ते और घोड़े बेहद पसंद हैं और वह हर साल रेसिंग समारोह में भी हिस्सा लेती हैं.

सौजन्य: NEWSFLICKS

 

Advertisement
Advertisement