scorecardresearch
 

जिसे बता रहे थे जॉब जाने का खतरा... वही बन रहा है एक्स्ट्रा कमाई का जरिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें रोबोट को ट्रेनिंग देने का काम खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, इन ट्रेनिंग देने वालों को इसके लिए अच्छे पैसे भी मिल रहे हैं. यह काम इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि लोग इन्हें केवल नौकरी जाने का जरिया समझ रहे थे, वह अब उनकी अच्छी कमाई करवा रहा है.  

Advertisement
X
कमाई का नया जरिया बन रहा है रोबोट को ट्रेनिंग देना.
कमाई का नया जरिया बन रहा है रोबोट को ट्रेनिंग देना.

कहीं किसी नाई के दुकान में बाल को कट करते हुए कोई ऐसे उपकरण का यूज कर रहे हैं. वहीं, कहीं पर कपड़े धोने, बर्तन साफ करने, फर्श साफ करने या झाड़ू लगाने जैसे काम को करने के लिए रोबोट को भी ट्रेनिंग दी जा रही है. एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोट्स को इंसानों की नौकरियों के लिए खतरा माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ इन्हीं रोबोट्स को काम सिखाने के लिए लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं. इसके जरिए लोग हजारों रुपये की कमाई कर रहे हैं. लेकिन कैसे चलिए जानते हैं. 

चीन में वायरल हो रहा है ये ट्रेंड 

बता दें कि चीन में इन दिनों कुछ लोग यही काम करके पैसे कमा रहे हैं. इसे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस काम के बदले उन्हें करीब 85 हजार रुपये तक मिल रहे हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में रोबोट को घरेलू काम सिखाने की मांग बढ़ी है. इन्हें रोबोट ट्रेनर के नाम से जाना जाता है. 

कैसे दे रहे हैं ट्रेनिंग? 

अब सवाल ये आता है कि आखिर इंसान रोबोट को ट्रेनिंग दे कैसे रहे हैं. तो बता दें कि ये लोग खास उपकरण पहनकर कपड़ों को तह करने, बर्तन धोने समेत काम बार-बार करते हैं. उनके इस गतिविधि को कैमरे द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है ताकि इन्हीं डेटा की मदद से रोबोट को ट्रेनिंग दी जा सके. 

Advertisement

बॉडी पार्ट पर लगे रहते हैं उपकरण

बता दें कि इसके लिए कर्मचारियों को हाथों में सेंसर वाली डिवाइस, उंगलियों पर चिप और मोशन को कैप्चर करने वाले डिवाइस को पहनाया जाता है. यह डिवाइस कर्मचारियों के मूवमेंट को कैच करती है.

कितनी हो रही है कमाई? 

ये बात यहीं पर खत्म नहीं होती है. चीन में सोशल मीडिया और कई जॉब प्लेटफॉर्म पर इन ट्रेनिंग के काम से जुड़े एड दिखाई दे रहे हैं. इसके लिए उन्हें हर महीने करीब 4000 से 6000 (50 से 85 हजार रुपये) युआन तक की सैलरी देने की बात कही गई है.    

चीन के जिआंगसू प्रांत में रहने वाली गुओ होंगजुआन घर की जिम्मेदारियों के साथ कमाई का एक अलग तरीका अपना रही हैं. SCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, वह रोज करीब छह घंटे रोबोट्स को ट्रेनिंग देने के लिए डेटा जुटाती हैं. इसके तहत उन्हें किताबें व्यवस्थित करने, मेज साफ करने और घरेलू सामान को एक जगह से दूसरी जगह रखने जैसे काम करने होते हैं. इस काम से उन्हें हर महीने करीब 4,000 युआन यानी लगभग ₹57,000 की कमाई होती है. 

हालांकि, हर नौकरी में इतनी कमाई नहीं होती है. चीन के शांक्सी प्रांत के रहने वाले 22 साल के छात्र सन ने गर्मियों की छुट्टियों में यह काम किया. वह इंटर्नशिप की तलाश में था और इस दौरान उसने रोबोट को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया. इसके लिए उसे दिन के शिफ्ट के लिए 120 युआन यानी 1,700 रुपये और रात की शिफ्ट के लिए 135 युआन यानी 1,900 रुपये मिलते थे. उसके काम में कपड़े तह करना, फर्श पर झाड़ू लगाना और रोबोट के लिए इंसानों की गतिविधियों का रिकॉर्ड तैयार करना शामिल था. 

Advertisement

बाल काटने वाले का वीडियो वायरल

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ समय पहले बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक वीडियो शेयर किया था. इस दौरान एक शख्स अपने सिर पर कैमरा लगाकर बाल काट रहा था. इससे उसके हाथ के मूवमेंट को रिकॉर्ड किया जा रहा है. हालांकि, यह केवल एक तरह के काम तक सीमित नहीं हैं बल्कि फैक्ट्री, वेयरहाउस और खेत समेत अन्य जगहों पर काम कर रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement