भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एक बार फिर साफ-साफ चेतावनी दी है. 2 कोर के जीओसी और आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने कहा कि इस बार हम ऐसा घाव देंगे… ऑपरेशन सिंदूर जारी है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 2 अब शुरू हो चुका है.
पिछली बार (मई 2025) में पाकिस्तान को सिर्फ एक छोटा सैंपल दिखाया गया था. सिर्फ 4 दिन में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था. उसने भारत के DGMO से संपर्क करके युद्ध रोकने की गुहार लगाई थी.
यह भी पढ़ें: किस इजरायली ड्रोन से डरता है पाकिस्तान, पीएम मोदी के दौरे में किन हथियारों पर बन सकती है बात
ऑपरेशन सिंदूर क्या था?
मई 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इसका मकसद था – पाकिस्तान और PoK में छिपे आतंकी कैंप और उनके सपोर्ट सिस्टम को नष्ट करना. भारत ने हवा और जमीन से हमला किया. पाकिस्तान की सेना पूरी तरह बेबस हो गई. अब ऑपरेशन सिंदूर 2 शुरू हो गया है.
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्कर ने कहा कि इस बार तैयारी का स्तर बहुत ज्यादा है. हम कितना नुकसान पहुंचाएंगे, यह दुश्मन के व्यवहार पर निर्भर करेगा. हम हवा, जमीन और समुद्र – तीनों मोर्चों पर किसी भी समय हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
अगर भारत ने पाकिस्तान पर पूरा हमला किया तो क्या होगा?
विशेषज्ञों और पिछले ऑपरेशन के आधार पर संभावित नतीजे...
पाकिस्तान की सेना का भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: इजरायल भारत को दे सकता है 'गोल्डन होराइजन' मिसाइल – Su-30MKI के लिए पहली बार एक्सक्लूसिव ऑफर!
आतंकी ठिकाने पूरी तरह खत्म
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी
अंतरराष्ट्रीय अलगाव
पाकिस्तान की जनता पर असर
बिजली, पानी, ईंधन की कमी हो सकती है. लाखों लोग विस्थापित हो सकते हैं. पिछली बार ट्रंप ने दावा किया था कि अगर युद्ध न रुकता तो 3.5 करोड़ लोग मर सकते थे. भारतीय सेना का यह संदेश बहुत साफ है – भारत अब सिर्फ जवाब नहीं, बल्कि निर्णायक हमला करने के लिए तैयार है.
पाकिस्तान अगर आतंकवाद जारी रखेगा तो उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.