scorecardresearch
 

65 साल के बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची को 65 साल के बुजुर्ग ने हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की घटना
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की घटना

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची को 65 साल के बुजुर्ग ने हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी. तभी पन्नीलाल उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता रोती हुई अपने घर पहुंची. परिजनों को आपबीती सुनाई, तो वे लोग दंग रह गए.

थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंगलवार की शाम पैंसठ साल के बुजुर्ग पन्नीलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. अभी आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Advertisement

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन में एक नाबालिग लड़की का 15 हजार रुपये में सौदा करते एक महिला और एक दंपति को आरपीएफ और जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. ललितपुर की महिला ने लड़की को फरवरी माह में नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोशी की हालत में अपहरण किया था. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि झांसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 में गश्त के दौरान एक नाबालिग लड़की को एक महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पूछताछ की गई. लड़की ने खुद को ग्वालियर के पंचशील थाना क्षेत्र की रहने वाली बताया. एक महिला लड़की को बेचने की कोशिश में लगी थी.

बताया जा रहा है कि महिला ललितपुर जिले की रहने वाली है. महिला के अनुसार वह नाबालिग लड़की को दिल्ली के एक दंपति को 15 हजार रुपये में बेचने वाली थी. आरपीएफ के प्रभारी ने बताया, 'महिला के जरिए खरीदार दंपति का पता चला और उसे ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement