scorecardresearch
 

ड्रग्स-हथियारों की तस्करी मामले में BSF का एक और जवान गिरफ्तार

बॉर्डर पर हथियार तस्करों की मदद करने वाले बीएसएफ के एक जवान को पुलिस ने अमृतसर में गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
X
आरोपी जवान ने 2014 में हथियार तस्करों की मदद की थी
आरोपी जवान ने 2014 में हथियार तस्करों की मदद की थी

पंजाब के अमृतसर में एक और सीमा सुरक्षा बल के जवान को गिरफ्तार किया गया है. उस पर हथियार तस्करों की मदद करने का आरोप है.

पुलिस ने अमृतसर में एक और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान प्रेम सिंह को कर लिया. आरोप है कि प्रेम सिंह 2014 में जब फाजिल्का सीमा पर तैनात था, तो उसने वहां हथियारों के तस्करों की मदद की थी.

आरोपी जवान प्रेम सिंह ने 1993 में में नौकरी हासिल की थी. वर्तमान में वह राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र में सीमा पर तैनात हैं. अब उससे पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने मोहाली से बीएसएफ के एक जवान अनिल को गिरफ्तार किया था, जो तस्करों की मदद करता था. 'आज तक' से एक्सक्लूसिव बातचीत में आरोपी जवान ने कबूला था कि वह सरहद पार खेप पहुंचाने में पाकिस्तानी तस्करों की मदद करता था. हथियारों की तस्करी के बदले उसे पैसे मिलते थे.

Advertisement

पंजाब पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इम्तियाज ने तरनतारन की एक मैरिज पार्टी के दौरान कॉमन कनेक्शन के जरिए बीएसएफ जवान अनिल को अपने जाल में फांसा था. उसे धीरे-धीरे मोटी कमाई का लालच दिया जाने लगा. उसे बताया गया कि अगर वो ड्रग्स की तस्करी में उनकी मदद करें, तो हर बार कंसाइनमैंट रिसीव करने पर उसे 50 हजार रुपये तक दिए जाएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement