scorecardresearch
 

पंजाब: यूथ कांग्रेस के नेता पर ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और नर्स से रेप का केस दर्ज

पंजाब के मोगा में यूथ कांग्रेस के नेता वरुण जोशी पर ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और नर्स के साथ रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया है. आईपीसी की धारा 376 और कई संगीन धाराओं के तहत वरुण जोशी पर केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
कांग्रेस नेता पर नर्स से रेप करने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कांग्रेस नेता पर नर्स से रेप करने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

  • पीड़िता से 4 लाख जबरन वसूली का आरोप
  • प्राइवेट तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी

पंजाब के मोगा में एक यूथ कांग्रेस के नेता वरुण जोशी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, फिरौती और नर्स के साथ रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कांग्रेस नेता केस दर्ज होने के बाद भाग गया. पुलिस ने युवा नेता के खिलाफ धारा 376 और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

आरोप है कि युवा नेता ने पीड़िता से 4 लाख रुपये जबरन वसूली भी की. उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. पीड़िता ने डर की वजह से 4 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिया.

आरोपी की पत्नी उसी गांव की सरपंच है, जहां पीड़िता रहती है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement