scorecardresearch
 

MP: सास के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था दामाद, गला रेतकर कर दी हत्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शख्स ने रविवार तड़के अपनी लिव इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी. दोनों के बीच सास और दामाद का रिश्ता बताया जाता है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र

  • पति से तलाक लेकर दामाद के साथ थी सास
  • देह व्यापार में भी थी लिप्त, हुआ था झगड़ा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शख्स ने रविवार तड़के अपनी लिव इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी. दोनों के बीच का रिश्ता बताया जाता है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना भोपाल के अशोका गार्डन इलाके की है.

पुलिस के मुताबिक अशोक विहार कॉलोनी में शाहीन नाम की एक महिला शाहरुख खान नाम के लड़के के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. शनिवार की रात शाहीन और शाहरुख के बीच झगड़ा हो गया. झगड़े की जड़ शाहीन का करना बताया जाता है. शाहरूख ने शाहीन को देह व्यापार नहीं करने और इस दलदल से बाहर आने को कई बार कहा था, लेकिन उसने शाहरुख की बात नहीं मानी और इसी को लेकर हुए झगड़े में रविवार को शाहरुख ने शाहीन का गला रेत दिया.

Advertisement

हत्या के बाद खुद ही दोस्त को दी जानकारी

हत्या करने के बाद शाहरुख ने खुद ही इसकी जानकारी अपने एक दोस्त को दी. घटना के संबंध में दोस्त को जानकारी देने के बाद वह फ्लैट से फरार हो गया. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची जब फ्लैट पर पहुंची तो वहां खून से लथपथ शाहीन का शव पड़ा हुआ था.

रिश्ते में सास-दामाद थे शाहीन और शाहरुख

हैरानी की बात यह है कि हत्या के आरोपी शाहरुख का कुछ साल पहले ही शाहीन की बेटी के साथ निकाह हुआ था. शाहरूख के के बाद अपनी सास शाहीन के साथ संबंध बन गए. शाहीन ने अपने पति से तलाक ले लिया. तलाक के बाद शाहीन अपने दामाद शाहरुख के साथ अशोका गार्डन के अशोक विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में रहने लगी थी. पुलिस के मुताबिक शाहीन देह व्यापार में भी लिप्त थी और पिछले साल ही उसे देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था. फिलहाल पुलिस फरार शाहरुख की तलाश कर रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement