scorecardresearch
 

लेन देन के विवाद में दोस्तों ने ही किया युवक का अपहरण

अपने दोस्त का ही अपहरण करने वाले तीन युवक दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गए. अगवा किए गए युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.

Advertisement
X
अपहरण के बाद आरोपी नितिन को लेकर घूमते रहे
अपहरण के बाद आरोपी नितिन को लेकर घूमते रहे

दिल्ली पुलिस ने अपने दोस्त का ही अपहरण करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. अपहरण की वजह पैसे के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है.

मामला उत्तरी पश्चिमी दिल्ली का है. जहां रहने वाले चौहान का अपने दोस्त नितिन के साथ पैसे के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था. 25-26 दिसम्बर की रात 25 वर्षीय पवन शर्मा, 24 वर्षीय प्रशांत और जागृत चौहान ने नितिन को अगवा कर लिया था.

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि पुलिस तभी से इनकी तलाश में जुटी थी. पुलिस को पता चल चुका था कि तीनों आरोपियों ने ही पुलिस लगातार नितिन को तलाश रही थी.

बीती रात पुलिस को आरोपियों और नितिन की लोकेशन मिल गई. और पुलिस ने कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से नितिन को सुरक्षित बरामद कर लिया. साथ ही अपने दोस्त नितिन का अपहरण करने वाले पवन शर्मा, प्रशांत और और जागृत चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि नितिन और उसके दोस्त ने पवन से उधार लिया था. पवन ने जब उससे अपने पैसे की मांग की तो उसने पवन का अपमान किया था और उसके साथ मारपीट की थी.

Advertisement
Advertisement