scorecardresearch
 

प्लेटफॉर्म पर सो रही चार साल की मासूम बच्ची को अगवा कर किया मर्डर, आरोपी सुरेश परमार एनकाउंटर में ढेर

गुजरात के आनंद जिले में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी सुरेश परमार की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. आरोपी ने हिरासत से भागने के दौरान पुलिस पर चाकू से हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसी के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
पुलिस सुरेश परमार की क्राइम कुंडली भी खंगाल रही है (फोटो-ITG)
पुलिस सुरेश परमार की क्राइम कुंडली भी खंगाल रही है (फोटो-ITG)

गुजरात के आनंद जिले में साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोपी आखिरकार पुलिस की गोली का शिकार हो गया. पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया. आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान छिपाए गए चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आरोपी घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

गुजरात पुलिस के अनुसार, मारे गए आरोपी की पहचान आनंद जिले के बोरसद कस्बे के रहने वाले करीब 28 वर्षीय सुरेश परमार के रूप में हुई है. उस पर वासद इलाके से साढ़े चार साल की एक बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप था. 

अहमदाबाद रेंज के आईजी राघवेंद्र वत्स ने बताया कि रविवार रात आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पहले पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद जब आरोपी नहीं माना, तब पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई.

पुलिस जांच के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ वासद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रही थी. उसके माता-पिता प्रवासी मजदूर हैं. शनिवार रात करीब 9:15 बजे आरोपी बच्ची को वहां से उठाकर ले गया. रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास बच्ची की लाश मिली. रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए साफ दिखाई दिया. 

Advertisement

इसके बाद रेलवे पुलिस, आनंद जिला पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच (LCB), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और वासद पुलिस ने संयुक्त रूप से उसकी तलाश शुरू की. रविवार देर शाम बोरसद ग्रामीण पुलिस ने सुरेश परमार को गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए उसे लोकल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया. पुलिस टीम जब उसे आनंद लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने वाहन रुकवाने के लिए उल्टी आने का बहाना बनाया. 

जैसे ही गाड़ी रुकी, उसने अपने पास छिपाए गए चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की. इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर ने आरोपी को कई बार सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा. 

आखिरकार पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. उसे तुरंत करमसद के अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement