scorecardresearch
 

मेरठ में अवैध संबंध से नाराज भाई ने घोंटा बहन का गला, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

मेरठ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 21 साल के युवक ने अपनी 19 साल की बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने दावा किया कि बहन के प्रेम संबंधों की वजह से परिवार की बदनामी हो रही थी. हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और जुर्म कबूल किया.

Advertisement
X
घर की इज्जत का हवाला देकर हत्या का आरोप, युवक पर बहन की हत्या का आरोप. (Photo: Representational)
घर की इज्जत का हवाला देकर हत्या का आरोप, युवक पर बहन की हत्या का आरोप. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के मेरठ के हुमायूं नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक 21 साल के युवक पर अपनी 19 साल की बहन की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी ने बहन के अवैध संबंधों को लेकर नाराजगी जताई थी. उसका आरोप था कि बहन के रिश्ते की वजह से परिवार की बदनामी हो रही थी.

मंगलवार को आरोपी युवक खुद लोहियानगर पुलिस स्टेशन पहुंचा. उसने अपनी बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. उसके घर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन पिछले छह महीने से अपने ससुराल नहीं गई थी.

पुलिस के मुताबिक, उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन का पड़ोस के एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था. आरोपी ने बताया कि उसकी बहन 28 जून को घर से बाहर गई थी और मंगलवार सुबह वापस लौटी थी. इसके बाद उसने अपनी बहन की हत्या कर दी. आरोपी ने कहा कि उसके परिवार की बदनामी हो रही थी.

सर्कल ऑफिसर (कोतवाली) संग्राम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया. महिला का शव घर से बरामद किया गया है. इस  मामले की जांच के लिए फोरेंसिक यूनिट को मौके पर भेजा गया, जहां से सबूत जुटाए गए. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. 

Advertisement

परिवार के दूसरे सदस्यों की औपचारिक शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच में हत्या की वजह, घटनाक्रम और परिवार के सदस्यों की भूमिका समेत सभी पहलुओं को देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement