scorecardresearch
 

प्रेमिका ने कर लिया ब्रेकअप, तो जेल से छूटते ही प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

दिल्ली के उत्तम नगर में जेल से रिहा हुए एक शख्स ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. दरअसल, प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप कर लिया था और किसी दूसरे शख्स के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • प्रेमिका ने कर लिया था ब्रेकअप
  • गुस्से में प्रेमी ने कर दिया मर्डर
  • जेल से सजा काटकर आया था बाहर

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक सजायाफ्ता मुजरिम ने जेल से निकलते ही प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, युवती ने आरोपी विकास से ब्रेकअप कर लिया था और वह दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में थी.

बस यही बात विकास को नागवार गुजरी और उसने जेल से बाहर आते ही युवती के घर में घुसकर मारपीट के बाद सर्जिकल ब्लेड से कई वार किए. जिससे युवती की मौत हो गई. घटना का पता लगते ही उत्तम नगर थाना पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया. आगे की कार्रवाई जारी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास आपराधिक प्रवृत्ति का था. एक मामले में वह सजा काट रहा था. 12 मई को जैसी वह रिहा हुआ उसने कथित प्रेमिका से संपर्क किया. युवती ने उससे बात नहीं करते हुए खास तवज्जो नहीं दी. विकास को पता चला कि उसका किसी और युवक के साथ अफेयर है तो वह गुस्से में बौखला गया.

सर्जिकल ब्लेड से किए कई वार
रविवार को वह युवती के घर दो दोस्तों के साथ पहुंचा. सबसे पहले उसने युवती की जमकर पिटाई की. फिर उसके कथित नए प्रेमी का पता पूछा. जब युवती ने पता बताने से इनकार कर दिया तो उसने युवती को लात-घूंसों से मारा फिर उसका सिर दीवार पर दे मारा. इतने में भी विकास का दिल नहीं भरा तो उसने सर्जिकल ब्लेड से उसके चेहरे और शरीर पर अनगिनत वार किए.

Advertisement

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
युवती के घरवालों ने जब बचाने की कोशिश की तो विकास ने उनके साथ भी मारपीट की. फिर मौके से फरार हो गया. घायल युवती को परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. युवती की मौत हो गई थी. परिजनों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी, जिसके बाद विकास को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

(इनपुट: ओपी शुक्ला)

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement