scorecardresearch
 

Delhi में 24 घंटे में आए Corona के 739 केस, अब 3,026 एक्टिव मरीज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमण के कुल 739 केस सामने आए हैं. वहीं कोरोना के 5 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.48 प्रतिशत रह गई है.

Advertisement
X
दिल्ली में कोरोना के केस में लगातार गिरावट आ रही है. -फाइल फोटो.
दिल्ली में कोरोना के केस में लगातार गिरावट आ रही है. -फाइल फोटो.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दिल्ली में कोरोना के 1945 मरीज होम आइसोलेशन में हैं
  • पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 5 मरीजों की मौत भी हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमण के कुल 739 केस सामने आए हैं. वहीं कोरोना के 5 मरीजों की मौत हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में अब कोरोना के 3 हजार 026 एक्टिव केस हैं.

गुरुवार शाम को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 50 हजार 35 संदिग्धों के सैंपल कलेक्ट किए गए, जिनमें से 739 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.48 प्रतिशत रह गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 905 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में होम आइसोलेशन में कुल 1945 कोरोना के मरीज हैं जबकि अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के कुल 319 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है. 

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 776 केस सामने आए थे. बुधवार को भी कोरोना से 5 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा अब 26,091 पहुंच गया है. बुधवार को 901 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे. 

Advertisement

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मामले जनवरी महीने में तेजी से बढ़ रहे थे. न सिर्फ नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा था ,बल्कि कोरोना से मौतें भी बढ़ रही थीं. जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण 750 मौतें हुई थीं. लेकिन फरवरी में संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है.  

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement