scorecardresearch
 

Inflation Triple Attack: दो दिन में महंगाई का 'ट्रिपल अटैक', गोल्ड ही नहीं... दूध-CNG भी महंगे

Inflation Triple Attack In India: देश में महंगाई का ट्रिपल अटैक देखने को मिला है. पहले सोना-चांदी पर महंगाई का बम फूटा, तो इसके बाद दो कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने देशभर में दूध की कीमतें बढ़ा दीं. अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

Advertisement
X
देश में सोना, दूध और सीएनजी महंगी. (Photo: ITG)
देश में सोना, दूध और सीएनजी महंगी. (Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील (PM Narendra Modi Appeal) की और फिर गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा (Gold Import Duty Hike) दी गई. इसके बाद वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोने की कीमतों में तगड़ा इजाफा हो गया. वहीं शाम होते-होते दो कंपनियों ने एक के बाद एक दूध के दाम बढ़ाकर झटका दे दिया. तो इसके बाद सीएनजी की कीमत में भी इजाफा कर दिया गया. यानी दो दिन में ही देश में महंगाई का 'ट्रिपल अटैक' (Inflation Triple Attack) देखने को मिला है. 

पहला अटैक: Gold रेट में अचानक तेजी
बीते रविवार को पहली बार पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के मद्देनजर लोगों से एक साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील की और कहा चाहे शादी हो या फिर कोई दूसरा इवेंट सोने की खरीदारी न करें. अगले दिन सोमवार को भी उन्होंने अपनी इस अपील को दोहराया. फिर अचानक सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई. यानी विदेश से सोने का आयात महंगा कर दिया गया. 

Gold Rate Surge

इसके बाद बुधवार को जहां अचानक MCX पर वायदा कारोबार के दौरान गोल्ड-सिल्वर रेट 6 फीसदी से ज्यादा उछल गए, तो वहीं गुरुवार को भी वायदा सोना की कीमत में तेजी देखने को मिली है. घरेलू मार्केट में देखें, तो यहां 10 Gram 24 Karat Gold 1.60 लाख रुपये के पार निकल गया, तो 1 Kg Siler Price 2.87 लाख रुपये पर पहुंच गया. 

Advertisement

दूसरा अटैक: Amul-मदर डेयरी का दूध महंगा
देश में दूसरा महंगाई बम दूध पर फूटा. इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमूल ने बीते साल 1 मई 2025 के बाद अब अचानक पूरे भारत में अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया. अमूल दूध की कीमतों में इजाफे (Amul Milk Price Hike) पर नजर डालें, तो दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी होगी.

कंपनी की ओर से कहा गया है कि अमूल ने कहा कि पशु चारा और पैकेजिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई है. प्राइस हाइक के बाद अमूल ताजा (Toned) ₹30 (500ml) और ₹57 (1000ml), अमूल गाय का दूध (Amul Cow Milk) ₹31 (500ml), अमूल भैंस का दूध (Amul Buffalo Milk) ₹38 में (500ml) और ₹75 (1000ml) हो गया.  

Milk Price Hike

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी अपना दूध महंगा करने का ऐलान कर दिया और Mother Dairy Milk Price Hike भी गुरुवार 14 मई से लागू हो रहे हैं. मदर डेयरी की ओर से भी पूरे भारत में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद गुरुवार से मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) की कीमत ₹72 प्रति लीटर, पैकेज्ड टोंड मिल्क की कीमत ₹58 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹60 कर दी गई है, जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत ₹54 प्रति लीटर होगी. गाय के दूध की कीमत ₹60 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹62 प्रति लीटर कर दी गई है. 

Advertisement

CNG Price Hike

मुंबई में महंगी हुई CNG
महंगाई का तीसरा झटका सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में लगा है. सोना, दूध के बाद अब सीएनजी की कीमत भी बढ़ गई है. हालांकि, CNG Price मुंबई में बढ़ाए गए हैं. महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. इसके बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत अन्य मुंबई महानगर क्षेत्रों में ये 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये प्रति किलो हो गई है. सीएनजी की नई कीमतें भी 14 मई से लागू हो गई हैं. 

महानगर गैस लिमिटेड ने CNG Price Hike का कारण बताते हुए कहा है कि कीमतों में ये इजाफा वेस्ट एशिया संघर्ष के चलते पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के चलते किया गया है, जिसमें गैस खरीद की लागत बढ़ना, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, भारतीय करेंसी रुपया में गिरावट और सप्लाई चेन में बाधा शामिल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement