scorecardresearch
 

Train Ticket Booking Rule Change: रेलवे बदल रहा ये नियम... ट्रेन टिकट बुक कराने से पहले जान लीजिए

Train Ticket Rule Change Railway: ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक दिन बाद यानी 27 अक्टूबर से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है, जिसके बारे में रेल टिकट बुक कराने से पहले जान लेना जरूरी है.

Advertisement
X
एक दिन बाद बदल रहा रेलवे से जुड़ा ये नियम! (Photo: ITG)
एक दिन बाद बदल रहा रेलवे से जुड़ा ये नियम! (Photo: ITG)

जब बात किफायती और आरामदायक सफर की होती है, तो सबसे ऊपर भारतीय रेल (Indian Railway) की यात्रा रहती है. हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन का सफर करते हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो फिर आपके लिए बड़ा अलर्ट है. दरअसल, एक दिन बाद यानी 27 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग का एक नियम बदलने (Train Ticket Booking Rule Change) जा रहा है, जो आपकी रेल यात्रा की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत इंडियन रेलवे बड़ा बदलाव लागू (Railway Rule Change) करने जा रही है. इसके तहत अब रेल यात्रियों को रेलवे स्टेशन के काउंटर से टिकट बुक कराने पर भी बीमा सुविधा का लाभ मिलेगा. 

27 अक्टूबर से नया नियम लागू  
Indian Railway Rule Change के बारे में विस्तार से बात करें, तो रेलवे 27 अक्टूबर से काउंटर टिकट पर बीमा सुविधा (Insurance On Counter Rail Ticket) देगा. अब तक भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए रेल टिकट बुक कराने पर यात्री को ट्रैवल इंश्योरेंस (Train Travel Insurance) का विकल्प चुनने का मौका मिलता था. लेकिन अब ये सुविधा रेलवे काउंटर से सीधे टिकट बुक कराने पर भी दी जाएगी. 

महीने की शुरुआत में SC ने दिया था निर्देश
रेलवे रूल चेंज और नया नियम लागू करने का ये फैसला, दरअसल, ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और ये बदलाव जून 2023 में ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना के बाद रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर दिए सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद किया जा रहा है. इस महीने की शुरुआत में बीते 6 अक्टूबर को ही Supreme Court की पीठ ने रेलवे को ऐसा करने का  निर्देश जारी किया था. कोर्ट ने कहा था कि रेलवे स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर से बुक कराए जाने वाले सभी टिकटों पर बीमा कवर लागू किया जाए. 

Advertisement

रेल यात्रियों को कितना बीमा कवर मिलेगा?
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग (Online Train Ticket Booking) के लिए मौजूदा ऑप्शनल रेलवे यात्रा बीमा योजना के तहत, पॉलिसी की शर्तों के तहत, यात्रियों को मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का कवरेज मिल सकता है. इसके लिए ऑनलाइन बीमा प्रीमियम टैक्स समेत सिर्फ 45 पैसे प्रति यात्री है. हालांकि, काउंटर से बुक किए गए टिकटों के लिए लागू प्रीमियम, आवश्यक दस्तावेज और क्लेम प्रोसेस समेत इससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया गया है. 

रेलवे के लिए ये बदलाव क्यों जरूरी?
ऑनलाइन ट्रेन टिकट की तरह ही काउंटर टिकट पर बीमा कवर दिए जाने का यह रेलवे के नियम में बदलाव उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो स्टेशनों पर मौजूद रिजर्वेशन काउंटरों पर निर्भर हैं. सुप्रीम कोर्ट का उद्देश्य ऑफलाइन टिकट बुकिंग को ऑनलाइन बुकिंग के बराबर लाना और यह सुनिश्चित करना है कि डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग न करने वाले यात्रियों को बीमा सुरक्षा से वंचित न रखा जाए है.

सुप्रीम कोर्ट ने रेल टिकट के New Rule लागू करने के साथ ही रेलवे को यह चेतावनी भी दी है कि अगर निर्देश को लागू करने में कोताही बरती गई, तो फिर रेलवे बोर्ड सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement