scorecardresearch
 

जितनी अंबानी की संपत्ति है उससे दोगुना पैसा एक दिन में एलन मस्क ने गंवाया

स्‍पेसएक्‍स के शेयरों में भारी गिरावट आई है, जिस कारण एलॉन मस्‍क की संपत्ति एक ही दिन में अंबानी के दोगुनी संपत्ति के बराबर गिर गई. स्‍पेसएक्‍स के शेयरों में 17 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.

Advertisement
X
एक ही दिन में अंबानी की संपत्ति से डबल नुकसान. (Image credit: Reuters)
एक ही दिन में अंबानी की संपत्ति से डबल नुकसान. (Image credit: Reuters)

एलॉन मस्‍क की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है. एक ही दिन में मुकेश अंबानी से दोगुनी संपत्ति साफ हो चुकी है. एलॉन की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट तब आई है, जब सोमवार को अमेरिकी बाजार में SpaceX के शेयरों में भारी गिरावट आई. स्‍पेसएक्‍स के शेयर करीब 17 फीसदी टूटटकर बंद हुए. 

कुछ ही दिन पहले  SpaceX की मार्केट में एंट्री हुई थी, जिसे लेकर निवेशकों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा गया था. स्‍पेसएक्‍स के शेयरों की भी अच्‍छी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई थी, जिससे निवेशकों को मोटा मुनाफा हुआ था. लेकिन सोमवार को अचानक ये शेयर 17 फीसदी तक टूट गया और 154.60 डॉलर पर आ गया. 

यह शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से भी 4 फीसदी नीचे आ चुका है. लिस्टिंग के बाद से ही बहुत से एक्‍सपर्ट इस शेयर पर गिरावट की संभावना जता रहे थे. उनका मानना है कि अभी ये शेयर काफी होभर वैल्‍यूड हो चुका है. साथ ही कंपनी बहुत अच्‍छी ग्रोथ नहीं दिखा रहा है. ऐसे में इसमें गिरावट आना लाजमी है. कई एक्‍सपर्ट इसमें प्रॉफिट बुकिंग की भी राय दे रहे थे. 

कितनी गिरी एलॉन मस्‍क की दौलत? 
सोमवार को हुए भारी गिरावट का एक बड़ा कारण निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग शामिल था, जिस कारण एलॉन मस्‍क की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एक ही दिन में एलॉन मस्‍क की संपत्ति 152 अरब डॉलर कम हुई है. हालांकि अभी भी मस्‍क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन से ज्‍यादा है. 

Advertisement

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ
वहीं सोमवार को भारत के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत में 429 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 88.3 अरब डॉलर है. इसका मतलब है कि मस्‍क को लगभग मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से लगभग दोगुना एक दिन में ही हुआ है. 

स्‍पेसएक्‍स को 600 अरब डॉलर का नुकसान 
इतिहास का सबसे वैल्‍यूवेबल आईपीओ बनने के दो सप्ताह से भी कम समय के भीतर, एलॉन मस्क की स्पेसएक्स को वास्तविकता का सामना करना पड़ा. कंपनी ने तीन कारोबारी सत्रों में अपने मार्केट कैप में लगभग 600 अरब डॉलर का नुकसान उठाया है , जिससे शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद हुए लाभ का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो गया है. यह नुकसान भारत के दो सबसे अमीर व्यापारियों - रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (88.3 बिलियन डॉलर) और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (120 बिलियन डॉलर) की संयुक्त संपत्ति का लगभग तीन गुना है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement