scorecardresearch
 

LPG Strike: ताकि त्योहारों पर न हो LPG की किल्लत, वितरकों की हड़ताल पर FDLI की अपील

LPG Distributors अपनी मांगों को लेकर 26 अक्टूबर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और हड़ताल की चेतावनी दी है, जिसे लेकर गैस वितरकों की संस्था FDLI ने बड़ी अपील की है.

Advertisement
X
एफडीएलआई ने किया एलपीजी वितरकों की प्रस्तावित हड़ताल का विरोध. (Photo: ITG)
एफडीएलआई ने किया एलपीजी वितरकों की प्रस्तावित हड़ताल का विरोध. (Photo: ITG)

फेस्टिव सीजन में एक बड़ा संकट सामने मंडरा रहा है और ये एलपीजी (LPG Crisis) से जुड़ा हुआ है. दरअसल, एलपीजी वितरकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था और ये प्रस्तावित हड़तान 26 अक्टूबर से होने वाली है. त्योहारों पर आम उपभोक्ताओं को गैस की समस्या न हो, इसके लिए  LPG वितरकों की संस्था FLDI ने दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध करते हुए गैस वितरकों से सप्लाई बनाए रखने की अपील की है. गौरतलब है कि डीलर्स मुख्य रूप से डिलीवरी कमीशन बढ़ाने, e-KYC चार्ज देने की डिमांड कर रहे हैं. 

'हड़ताल का समर्थन नहीं...'
एलपीजी गैस वितरकों की संस्था फेडरेशन ऑफ LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया (FLDI) ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल का विरोध किया है. इसके साथ ही सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ बातचीत जारी होने की बात कही है.

इसके साथ ही उन्होंने गैस वितरकों से उपभोक्ताओं को एलपीजी सप्लाई बनाए रखने की अपील की है. एफडीएलआई के मुताबिक, 'संगठन प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन नहीं करता है और हम वितरकों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए सार्थक बातचीत, ठोस फैसलों और निरंतर प्रयासों के पक्ष में हैं.'

FLDI ने कहा- सरकार से बातचीत जारी
एफडीएलआई ने कहा है कि हम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं. एलपीजी वितरकों की सभी चिंताओं और मांगों को सुना भी जा रहा है और हमें जल्द ही समाधान निकालने का आश्वासन भी मिला है. संगठन के मुताबिक, 'हमारा मानना ​​है कि बातचीत और निर्णायक कदमों के जरिए समाधान निकाला जा सकता है.' 

Advertisement

ताकि न हो LPG की किल्लत 
एलपीजी वितरकों की संस्था ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के LPG सिलेंडर की सर्विस पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. OMCs और मंत्रालय के साथ बातचीत में समाधान का भरोसा दिया गया है. ऐसे में, बातचीत के सभी रास्ते आजमाए बिना विरोध-प्रदर्शन का सहारा लेना व्यावहारिक नहीं है. उपभोक्ताओं तक LPG की नियमित और सुरक्षित आपूर्ति बनाए रखना हमारा मुख्य उद्देश्य है. 

FDLI ने कहा, 'हम सभी साथी वितरकों से अपील करते हैं कि वे बिना पुष्टि वाले विरोध-प्रदर्शन के आह्वानों को नजरअंदाज करें और अपनी आपूर्ति व डिलीवरी का काम जारी रखें, ताकि किसी भी परिवार को कोई परेशानी न हो.'

घरेलू LPG सिलेंडर अभी कितने का? 
फिलहाल देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर नजर डालें, तो 14 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपये का, कोलकाता में 968 रुपये का मिल रहा है. इसके अलावा मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत अभी 957.50 रुपये है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement