scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Surge: सरकार का एक फैसला, झटके में सोना 11000 रुपये महंगा, चांदी ₹22000 महंगी

Gold-Silver Rate After Import Duty Hike: पीएम मोदी लगातार देश के लोगों से एक साल के लिए सोना न खरीदने की अपील कर रहे थे और अब सरकार ने बुधवार से गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है, जिसके बाद अचानक सोना 11,000 रुपये महंगा हो गया.

Advertisement
X
सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी हाइक करते ही सोना-चांदी में तगड़ा उछाल. (Photo: ITG)
सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी हाइक करते ही सोना-चांदी में तगड़ा उछाल. (Photo: ITG)

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव (Gold-Silver Rate Change) आया है. मोदी सरकार के एक फैसले से इन कीमती धातुओं के दाम में आग लग गई है. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड रेट में अचानक 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल आया, तो वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत भी खुलने के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 3 लाख रुपये के पार निकल गई. 

मोदी सरकार के सोना-चांदी को लेकर लिए गए एक फैसले के बाद ये धुआंधार तेजी देखने को मिली है. दरअसल, सरकार ने सोना-चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी या कस्टम ड्यूटी में बड़ा इजाफा किया है. Gold Import Duty Hike का ऐलान करते हुए इसे अब तक लागू 6 फीसदी से सीधा बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है. 

सोना एक झटके में 11000 रुपये महंगा
सरकार के गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी हाइक के फैसले का सीधा असर कमोडिटी मार्केट में देखने को मिला है. एमसीएक्स पर सोने की कीमतों के बारे में बात करें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 1,53,442 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं बुधवार को जैसे ही वायदा कारोबार की शुरुआत हुई, ये कीमती पीली धातु एक झटके में उछलकर 1,64,497 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंची. इसमें करीब 7 फीसदी की तेजी आई और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 10 ग्राम सोना 11,055 रुपये महंगा हो गया. 

Advertisement

Gold Silver Rate

चांदी भी कुछ कम नहीं
बात Silver Price की करें, तो ये भी सोने के कदम से कदम मिलाकर चलती हुई नजर आ रही है. एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव एक बार फिर से 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया है. सिल्वर बीते कारोबारी दिन 2,79,062 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर क्लोज हुई थी. वहीं बुधवार को इसने भी ओपनिंग के साथ ऐसी छलांग लगाई कि 1 Kg Silver Price 3,01,429 रुपये पर जा पहुंचा. इस हिसाब से देखें, तो एक झटके में चांदी की कीमत 22,367 रुपये बढ़ गई. 

हाई से अब कितने सस्ते Gold-Silver?
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आए उछाल के बाद इनकी तुलना Gold-Silver Life Time High से करें, तो सोने का वायदा भाव अपने जनवरी महीने के हाई 2,02,984 रुपये से अब भी 38,487 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है. वहीं दूसरी ओर चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल 4,57,328 रुपये प्रति किलो है और इससे ये कीमती धातु अब 1,55,899 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती है. 

सरकार ने बढ़ा दी इंपोर्ट ड्यूटी
Modi Govt ने गोल्ड समेत अन्य कीमती धातुओं को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है और इस पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में तगड़ा इजाफा कर दिया है. Gold Import Duty या Gold Custom Duty को 6% से सीधे 15% कर दिया गया है. यानी अब विदेश से सोना मंगाना महंगा हो गया है. सोने पर लागू बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% और एग्रीकच्लर इंफ्रा एंड डेवलपमेंट सेश यानी AIDC 1% से 5% की गई है. बता दें कि 2024 के बजट के दौरान सरकार ने जितनी Gold Import Duty Cut की थी, उसे बढ़ाकर अब फिर से उतना ही कर दिया है. 

Advertisement

PM Modi Appeal On Gold

PM Modi ने की थी ये अपील
बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोने को लेकर एक जनसभा के दौरान बड़ा बयान दिया था और देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी. इसके अगले ही दिन फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस अपील को दोहराया था. उन्होंने मिडिल ईस्ट युद्ध से पैदा हुए गंभीर संकट का हवाला देते हुए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदें, फिर चाहे आपके यहां शादी हो या फिर कोई अन्य इवेंट. उन्होंने इसके पीछे विदेशी मुद्रा की बचत को उद्देश्य बताया था. 

इसकी वजह ये है कि विदेशों से सोना आयात करने पर इसका पेमेंट डॉलर में करना होता है. यानी ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च होती है और ट्रेड डेफिसिट पर दबाव दिखता है. अब सरकार के Gold-Silver Import Duty Hike के फैसले से विदेश से सोने का आयात महंगा होगा और इसमें कमी आएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement