सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जहां सोना एक झटके में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया. तो वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में भी गिरकर अब 2.25 लाख रुपये के नीचे आ गई है. इस ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी अधिक सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)
सोना खुलते ही हुआ धड़ाम
सबसे पहले बात करते हैं कीमती पीली धातु यानी सोना के बारे में, तो MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला Gold Rate ओपनिंग के साथ ही गिरकर 1,50,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये 1,51,499 रुपये पर क्लोज हुआ था. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold सोमवार को एक झटके में 1443 रुपये सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)
चांदी की कीमत इतनी फिसली
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के बाद चांदी के वायदा भाव में आए चेंज पर गौर करें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का एमसीएक्स रेट सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 2,24,326 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन ये कीमती धातु 2,25,755 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. मतलब सोने की तरह चांदी भी खरीदारों के लिए करीब 1400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती गई. (Photo: Reuters)
हाई से अब 1.95 लाख रुपये सस्ती चांदी
वायदा कारोबार में कीमती धातुओं के भाव में आई इस नरमी के बाद नजर डालें, तो खासतौर पर 1 Kg Silver अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. बीते जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चांदी की वायदा कीमत पहली बार 4 लाख रुपये से ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये का आंकड़ा छू लिया था. हालांकि, इसके बाद Silver Price Crash देखने को मिला और ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 1,95,722 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)
सितंबर में टूटा Gold, लेकिन अक्टूबर ये बदलाव
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते डेढ़ महीने के दौरान तगड़ा बदलाव देखने को मिला है. इस उतार-चढ़ाव पर नजर डालें, तो एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का जो रेट 31 अगस्त 1,55,484 रुपये था, वो महीनेभर में 30 सितंबर को गिरते हुए 1,49,036 रुपये पर आ गया था. लेकिन अक्टूबर में आई तेजी के चलते ये सोमवार को गिरावट के बाद भी 1,50,056 पर ट्रेड कर रहा था. (Photo: Reuters)
चांदी की भी सोने जैसी रही चाल
31 अगस्त से लेकर सोमवार 12 अक्टूबर तक चांदी की वायदा कारोबार में चाल भी सोने के जैसे ही नजर आई है. बीते 31 अगस्त को 1 किलो चांदी 2,40,121 रुपये में मिल रही थी, लेकिन 30 सितंबर तक इसका भाव 16,415 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 2,23,706 रुपये पर आ गया. हालांकि, सोमवार का भाव देखें, तो ये बड़ी गिरावट के बाद भी सितंबर के आखिरी दिन की तुलना में चढ़कर 2,24,326 रुपये पर कारोबार कर रहा था. (Photo: Reuters)
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)