दाल के बाद अब चीनी के दाम भी रुलाने की तैयारी में हैं. खबरों की माने तो मोदी सरकार ने चीनी पर सेस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है. अगर यब प्रस्ताव पारित हो जाता है तो त्योहारों के इस सीजन में चीनी की मिठास भी कम हो जाएगी.
एक हिन्दी वेबसाइट के मुताबिक सरकार सेस बढ़ाने की तैयारी में है. इसके तहत खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय ने चीनी पर सेस की सीलिंग 25 रुपये से 200 रुपये क्विंटल तक बढ़ाने के लिए कैबिनेट नोट तैयार कर आगे बढ़ाया है जबकि प्रस्ताव सेस
करोड़ हो जाएगा जो फिलहाल 500 करोड़ है. इस पैसे से सरकार की योजना गन्ना मिलों के बकाये के भुगतान करने की है. सरकार इसे शीत सत्र में पेश करने का सोच रही है इसके बाद चीनी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएंगे.