टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव हो रहा है, दिवंगत रतन टाटा (Ratan Tata) की भतीजी और नोएल टाटा की बेटी (Noel Tata) की बेटी माया टाटा को एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Maya Tata कथित तौर पर टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट की ट्रेंट की प्रमुख फैशन रिटेल चेन वेस्टसाइड (Westsides) के ओवरसीज ई-कॉमर्स मार्केटिंग की कमान संभालने वाली हैं. इस नई जिम्मेदारी को निभाने जा रहीं माया टाटा पहले भी ग्रुप में कई अहम रोल निभा चुकी हैं.
माया को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी!
माया टाटा 37 साल की हैं और इससे पहले इससे वे टाटा डिजिटल से जुड़ी हुई थीं, जहां से हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था. इसके अलावा उन्होंने टाटा कैपिटल में भी काम किया था. उनका डिजिटल कॉमर्स, ग्राहक अधिग्रहण और ऑनलाइन रिटेल के अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वेस्टसाइड की ग्रोथ में करेंगी. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फैसला उनके पिता नोएल टाटा से प्रभावित माना जा रहा है, जो ट्रेंट के चेयरमैन हैं और इस साल नवंबर में रिटायर होने वाले हैं.
कौन हैं माया टाटा?
माया टाटा, Tata Trust के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा और आलू मिस्त्री की बेटी हैं और दिवंगत रतन टाटा की भतीजी हैं. 37 साल की Maya Tata ने विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद टाटा ग्रुप में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं. Maya Tata की पढ़ाई लिखाई जाने-माने ब्रिटिश बिजनेस स्कूल, बेयस बिजनेस स्कूल (Bayes Business School) से हुई है, तो वहीं वारविक यूनिवर्सिटी (University of Warwick) से भी उन्होंने डिग्री हासिल की है.
Trent में वेस्टसाइड की बड़ी भूमिका
वेस्टसाइड टाटा की कंपनी ट्रेंट के रेवेन्यू में करीब 40 फीसदी का योगदान देता है और UAE में अपना पहला स्टोर खोलने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर कारोबार विस्तार करने पर फोकस कर रहा है. हालांकि, माया टाटा की इस कारोबार में एंट्री को लेकर फिलहाल तक ट्रेंट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.
पहले से मिल रहे थे संकेत
बीते कुछ समय में माया टाटा से जुड़ी कई खबरों में अनुमान जाहिर किया जा रहा था कि टाटा डिजिटल में पुनर्गठन के बीच Maya Tata ग्रुप की अन्य कंपनियों में विभिन्न पदों पर अवसर तलाश रही हैं. इनमें ट्रेंट और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सबसे आगे थे. माया टाटा के भाई नेविल टाटा के ट्रेंट के हाइपरमार्केट बिजनेस स्टार बाजार के प्रमुख हैं. इसके अलावा उनकी बहन लीह ताज चेन चलाती हैं.
नोएल टाटा के तीनों बच्चे टाटा ट्रस्ट्स के तहत आने वाली छोटी संस्थाओं के बोर्ड में शामिल हैं, जो टाटा संस की प्रमुख होल्डर है. नेविल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में भी हैं.
321 शहरों में ट्रेंट के 1286 स्टोर
वेस्टसाइड के बारे में बात करें, तो हाल ही में हुई सालाना आम बैठक में Trent ने प्रतिवर्ष लगभग 50 नए वेस्टसाइड स्टोर खोलने की योजना की घोषणा की है, जो बीते 3 सालों में खोले गए 48 स्टोरों की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है. वेस्टसाइड ने अकेले वित्त वर्ष 2026 में 52 स्टोर जोड़े.
रिपोर्ट की मानें, तो माया टाटा ट्रेंट के अंतरराष्ट्रीय अपील वाले रिटेल ब्रांड विकसित करने के टारगेट में भी बड़ा योगदान दे सकती हैं. ट्रेंट कंपनी वेस्टसाइड, जुडियो और स्टार बाजार का संचालन करती है, जिसके 321 शहरों में 17.7 मिलियन वर्ग फुट में फैले 1,286 स्टोर हैं.