भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के लिहाज से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारतीय अधिकारियों का एक दल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच चुका है. यह दौरा कई मायनों में बेहद खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय अधिकारी किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं.