scorecardresearch
 

ये क्या? शेयर बाजार में अचानक पलटा गेम, खुलते ही क्रैश... फिर तूफानी तेजी

Stock Market: शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हैरान किया है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह क्रैश नजर आए, तो वहीं आधे घंटे के कारोबार के बाद अचानक बाजी पलट गई औ Sensex-Nifty तूफानी तेजी से भाग पड़े.

Advertisement
X
शेयर बाजार क्रैश के बाद अचानक आई जोरदार तेजी. (Photo: GettyImage)
शेयर बाजार क्रैश के बाद अचानक आई जोरदार तेजी. (Photo: GettyImage)

शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. शुरुआती कारोबार में ही दोनों इंडेक्स की चाल ने हैरान किया है. दरअसर, सेंसेक्स-निफ्टी मार्केट ओपनिंग के साथ ही क्रैश हो गए थे, लेकिन आधे घंटे के कारोबार के बाद ही पूरा गेम पलट गया और Sensex-Nifty गिरावट से उबरकर तूफानी तेजी के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आए. खुलने के साथ ही 600 अंक से ज्यादा का गोता लगाने वाले BSE Sensex अचानक 360 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं NSE Nifty भी ग्रीन जोन में पहुंच गया. 

Sensex-Nifty की बदली चाल 
शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में ही तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 73,123 की तुलना में टूटकर 72,990 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर इसके गिरने की रफ्तार तेज होती चली गई. महज 5 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये 609 अंक फिसलकर 72,514 के स्तर पर आ गया. तो वहीं आधे घंटे के कारोबार के बाद इसकी चाल बदल गई और गिरावट तेजी में तब्दील हो गई. खबर लिखे जाने तक ये इंडेक्स 360 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,491 पर ट्रेड कर रहा था.

Sensex के जैसी ही चाल एनएसई के निफ्टी इंडेक्स की भी रही. शुरुआती कारोबार में फिसलने के बाद ये भी तेजी के ट्रैक पर लौट आया. 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 22,600 की तुलना में फिसलकर 22,524 पर खुला और फिर 213 अंकों की गिरावट लेकर 22,387 पर आ गया. फिर सेंसेक्स में आई तेजी के साथ ये भी उछला और खबर लिखे जाने तक 60 अंक से ज्यादा चढ़कर 22,659 पर ट्रेड करता नजर आया. 

Advertisement

IT Share धड़ाम, इन स्टॉक्स ने दिखाया दम 
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान जहां आईटी शेयर धड़ाम नजर आए, तो वहीं कुछ शेयरों ने बाजार को गिरावट से उबारने में बड़ा रोल निभाया. इनमें सबसे ऊपर गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स का शेयर (Adani Ports Share) रहा, जो अचानक 2.50 फीसदी उछलकर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा Kotak Bank Share, Eternal Share, Sun Pharma Share, Tata Steel Share ने तेजी के साथ बाजार को सपोर्ट दिया. वहीं दूसरी ओर Infosys Share, HCL Tech Share, HUL Share, Asian Paints Share गिरावट में कारोबार कर रहे थे. 

क्या ये है रिकवरी की वजह? 
शेयर बाजार में पलटी बाजी के पीछे की वजह का जिक्र करें, तो कच्चे तेल की कीमतों में आए बदलाव का असर बाजार का सेंटीमेंट पर पड़ा है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का दाम 6 महीने के हाई लेवल 117 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था. लेकिन सोमवार को इसमें गिरावट आई और ये 114 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर सोमवार को शुरुआती कारोबार में India VIX, जिसे बाजार के डर का पैमाना माना जाता है, उछलकर 18 पर पहुंच गया था, लेकिन ये आधे घंटे के दौरान फिर से 16 के लेवल पर नजर आया. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement