गौतम अडानी, व्यवसायी
गौतम शांतिलाल अडानी (Gautam Shantilal Adani) एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं. वह अहमदाबाद स्थित बहुराष्ट्रीय समूह अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक हैं, जो भारत में बंदरगाह के विकास और संचालन में शामिल है (Gautam Adani Chairman and Founder of the Adani Group). वे अडानी फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं, जिसका नेतृत्व मुख्य रूप से उनकी पत्नी प्रीति अडानी करती हैं (Gautam Adani’s Wife Priti Adani). उन्होंने 1988 में अडानी समूह की स्थापना की और अपने व्यवसाय को संसाधनों, रसद, ऊर्जा, कृषि, रक्षा और एयरोस्पेस, सहित अन्य क्षेत्रों में फैलाया. फोर्ब्स के अनुसार, उनके परिवार की कुल संपत्ति 8 दिसंबर 2021 तक लगभग 79.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है (Gautam Adani Net Worth). फोर्ब्स के अनुसार, वह एशिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति और दुनिया के 13वें सबसे धनी व्यक्ति थे (Gautam Adani Second Richest Asian).
अदानी का जन्म 24 जून 1962 को एक मध्यम वर्ग के जैन परिवार में शांतिलाल और शांति अडानी के घर अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था (Gautam Adani Age and Family). उनके दो भाई-बहन हैं (Gautam Adani Siblings). उनके पिता एक छोटे कपड़ा व्यापारी थे (Gautam Adani’s Father). उन्होंने अहमदाबाद के शेठ चिमनलाल नागिंददास विद्यालय स्कूल में शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय में वाणिज्य में स्नातक की डिग्री के लिए दाखिला लिया, लेकिन दूसरे वर्ष के बाद बाहर हो गए (Gautam Adani Education).
1978 में, अदानी महेंद्र ब्रदर्स के लिए डायमंड सॉर्टर के रूप में काम करने के लिए मुंबई गए. 1985 में, उन्होंने लघु उद्योगों के लिए प्राथमिक पॉलिमर का आयात करना शुरू किया. 1988 में, अडानी ने अडानी एक्सपोर्ट्स की स्थापना की, जिसे अब अडानी एंटरप्राइजेज के रूप में जाना जाता है. 1991 में, उन्होंने धातुओं, वस्त्रों और कृषि उत्पादों के व्यापार में कारोबार का विस्तार किया. 1995 में, अदानी को मुंद्रा बंदरगाह (Mundra Port) के प्रबंधन का अनुबंध मिला. आज, कंपनी सबसे बड़ी निजी मल्टी-पोर्ट ऑपरेटर है. 1996 में, अडानी समूह की बिजली व्यवसाय शाखा, अडानी पावर की स्थापना हुई. अदाणी पावर देश का सबसे बड़ा निजी ताप विद्युत उत्पादक है. सितंबर 2020 में, अदानी ने भारत के दूसरे सबसे व्यस्त मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में 74% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया (Gautam Adani Business Career).
नवंबर 2021 में, वह मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए (Gautam Adani Richest Indian in November 2021).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @gautam_adani है.
Stock Market Rally Today: शेयर बाजार में गुरुवार को अचानक से सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदली हुई नजर आई. BSE Sensex धीमी शुरुआत के बाद एक झटके में 600 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया. निफ्टी भी गदर काटता हुआ नजर आया.
Stock Market: शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हैरान किया है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह क्रैश नजर आए, तो वहीं आधे घंटे के कारोबार के बाद अचानक बाजी पलट गई औ Sensex-Nifty तूफानी तेजी से भाग पड़े.
Marco Rubio ने बुधवार को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुंबई में मुलाकात की. इसके बाद वे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से भी मिले. इन दोनों से मुलाकात करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री मुकेश अंबानी की रिलायंस रिफाइनरी का दौरा करने के लिए जामनगर निकल गए.
Adani-Jabil JV Deal: अमेरिकी कंपनी जैबिल इंक के साथ प्रस्तावित 50:50 संयुक्त उद्यम के जरिए अडानी ग्रुप भारत में एआई और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण बनाएगा. इस साझेदारी का मकसद भारत में ही ऐसे उपकरणों का निर्माण करना है, ताकि देश की बढ़ती मांग पूरी करने के साथ दूसरे बाजारों में भी आपूर्ति की जा सके.
Gautam Adani की कंपनी ने मुंबई के धारावी के कायाकल्प को लेकर अपना काम शुरू कर दिया है और यहां रहने वाले पात्र निवासियों के लिए 10,000 से ज्यादा घरों का निर्माण होने लगा है.
धारावी रिडेवलपमेंट प्रोग्राम को लेकर अडानी एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर (एग्रो, ऑयल एंड गैस) प्रणव अडानी ने कहा कि यह आधुनिक इतिहास का सबसे महत्वाकांक्षी और संवेदनशील प्रोग्राम होगा.
Stock Market Investors Loss: गुरुवार को शेयर मार्केट में मचे कोहराम के बीच निवेशकों को बड़ा घाटा हुआ है. सिर्फ दोपहर 1 बजे के आसपास तक उनके 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब चुके थे.
Adani Airports Holdings ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के उत्तरी हिस्से के रीडेवलपमेंट की तैयारी कर ली है. इसकी शुरुआत जनवरी 2027 से की जाएगी. सीईओ ने कहा है कि इससे मुंबई एयरपोर्ट पर 91% ट्रैफिक पर कोई असर नहीं होगा.
Adani Share 28% Upside: गौतम अडानी की कंपनी का शेयर आने वाले दिनों में धमाल मचाने वाला है. ऐसा कहना है ग्लोबल निवेश बैंक जेफरीज के एक्सपर्ट का, जो AEL शेयर में 28 फीसदी उछाल का अनुमान लगा रहे हैं.
Gautam Adani की कंपनियों पर दिग्गज विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने भरोसा जताया है और दो कंपनियों के स्टॉक में तेज उछाल का अनुमान जताते हुए निवेशकों को खरीदारी की सलाह दी है.
अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है. खासकर उस शेयर, जिसको महाराष्ट्र से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. ऑर्डर मिलते ही इस शेयर ने अच्छी तेजी दिखाई है.
Mukesh Ambani Top's This List: बार्कलेज और हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ भारत की तीन सबसे अमीर बिजनेस फैमिली की नेटवर्थ देश में लिस्टेड बाजार पूंजीकरण के करीब 9% के बराबर है.
अमेरिकी अदालत ने गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ आपराधिक आरोप स्थायी रूप से खारिज कर दिए हैं. इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए इसे भारत के हितों से समझौता बताया. अडानी समूह ने फैसले का स्वागत किया और सभी आरोपों को पहले से खारिज करता रहा है.
गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहा आपराधिक मामला खारिज हो गया है. अमेरिकी जज निकोलस गरौफिस ने आरोप हटाने की मंजूरी दी. अदालत ने यह भी जांचा कि क्या अमेरिका में 10 अरब डॉलर के निवेश के अडानी के वादे का केस खत्म करने से कोई संबंध था. जज ने कहा कि निवेश प्रस्ताव फैसले का आधार नहीं बना.
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों को वापस लेने के बाद ब्रुकलिन की अदालत ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ दर्ज केस खारिज कर दिया है. अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हुए गौतम अडानी ने न्याय प्रणाली और सत्य में अपना गहरा विश्वास जताया है.
अडानी ग्रुप के एक शेयर में अच्छी तेजी आने वाली है, क्योंकि यह कंपनी तेजी से ग्रो कर रही है और इसकी बैलेंस शीट काफी हेल्दी है. ब्रोकरेज ने इसपर 2200 रुपये का टारगेट दिया है.
केरलम में विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट परियोजना को लेकर विवाद बढ़ गया है. CPI-M के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदण ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर आरोप लगाया कि वो पोर्ट परियोजना में प्रस्तावित शेयर ट्रांसफर के बारे में पहले से जानते थे. उन्होंने सीएम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के लिए काम करने का आरोप लगाया.
Elon Musk की नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद वे ट्रिलियनर बने हुए हैं. वहीं दूसरी ओर Jeff Bezos की नेटवर्थ में तगड़ा उछाल देखने को मिला है.
दिवालिया होने और अब अडानी ग्रुप द्वारा खरीदे जाने के बाद जयप्रकाश एसोसिएट लिमिटेड शेयर बाजार से बाहर होने जा रही है. ऐसे में 6.5 लाख इन्वेस्टरों का इसके शेयरों में लगा हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा.
अडानी के शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने टारगेट दिया है. उनका मानना है कि एक बड़ी रैली के बाद यह शेयर एक जोन में घूम रहा है, लेकिन यहां से ऊपर जाने के बाद एक बड़ी तेजी दिखा सकता है.
गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं. उन्होंने मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के सीईओ को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर का खिताब हासिल किया है.