scorecardresearch
 

भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज सुबह 360 अंकों की तेजी के साथ 50,093.86 पर खुला. सुबह बजे 9.22 के आसपास सेंसेक्स 642 अंकों की तेजी के साथ 50,375.77 पर पहुंच गया.

Advertisement
X
 शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
स्टोरी हाइलाइट्स
  • हरे निशान में खुला था आज बाजार
  • बाद में होने लगा उतार-चढ़ाव

कोरोना संकट के बावजूद इस हफ्ते शेयर बाजार में लगातार तेजी दिखी. गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान में खुला, लेकिन बाद में इसमें भारी उतार-चढ़ाव होने लगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज सुबह 360 अंकों की तेजी के साथ 50,093.86 पर खुला. सुबह बजे 9.22 के आसपास सेंसेक्स 642 अंकों की तेजी के साथ 50,375.77 पर पहुंच गया.

लेकिन बाद में बाजार की बढ़त कम हो गई. सुबह 11.45 के बाद सेंसेक्स लाल निशान में पहुंच गया. सुबह 10.54 के आसपास सेंसेक्स 202 अंकों की गिरावट के साथ 49,535.98 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 32.10 अंकों की तेजी के साथ 49,765.94 पर बंद हुआ. 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115 अंकों की तेजी के साथ 14,979.00 पर खुला और सुबह बजे 9.20 के आसपास 180 अंकों की तेजी के साथ 15,044.35 पर पहुंच गया. सुबह 10.54 के आसपास निफ्टी अंकों की गिरावट के साथ 14,814.45 पर पहुंच गया. अंत में निफ्टी 30.35 अंक की तेजी के साथ 14,894.90 पर बंद हुआ. मेटल इंडेक्स में 4.5 फीसदी की बढ़त हुई. Auto और पीएसयू स्टॉक में 1-1 फीसदी की गिरावट देखी गई. 

Sensex Chart

रुपया मजबूत 

भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की मजबूती के साथ 74.22 पर खुला. यह 8 अप्रैल के बाद का सबसे मजबूत लेवल है. बुधवार को रुपया 74.36 पर बंद हुआ था. अंत में रुपया 32 पैसे की मजबूती के साथ 74.04 पर बंद हुआ. 

Advertisement

पावर ग्रिड का आईपीओ आज खुला 

पावर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) का आईपीओ गुरुवार यानी 29 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया. इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 99-100 रुपये रखा गया है. इस इश्यू को सोमवार तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. 

बुधवार को आई थी तेजी 

देश में कोरोना की भयावह हालत के बावजूद इस हफ्ते शेयर बाजार में लगातार तेजी दिख रही है. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुब​ह 122 अंकों की तेजी के साथ 49,066.64 पर खुला. दोपहर 3 बजे के बाद सेंसेक्स 857 अंकों की भारी उछाल के साथ 49,801.48 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 789.70 अंकों की तेजी के साथ 49,733.84 पर बंद हुआ. 

बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57 अंकों की तेजी के साथ 14,710.50 पर खुला. निफ्टी दोपहर 2.20 बजे के आसपास करीब 237 अंकों की उछाल के साथ 14,890.25 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में निफ्टी 211.50 अंकों की तेजी के साथ 14,864.55 पर बंद हुआ. 

 

Advertisement
Advertisement