scorecardresearch
 

Stock Market Loss: 5 दिन... 4 कंपनियां और ₹100000Cr साफ, शेयर बाजार के भूचाल से तगड़ा घाटा

SBI, Airtel, LT से लेकर TCS तक सेंसेक्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल इन चार कंपनियों को बीते सप्ताह बड़ा घाटा झेलना पड़ा. इनमें सिर्फ एसबीआई के निवेशकों ने ही 5 दिन में 44000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम गंवा दी.

Advertisement
X
सेंसेक्स की चार कंपनियों के निवेशकों को बीते सप्ताह तगड़ा नुकसान. (Photo: Reuters)
सेंसेक्स की चार कंपनियों के निवेशकों को बीते सप्ताह तगड़ा नुकसान. (Photo: Reuters)

बीता सप्ताह शेयर मार्केट (Share Market) के लिए बड़ी उथल-पुथल वाला रहा. सेंसेक्स-निफ्टी कभी भरभराकर क्रैश नजर आए, तो कभी रिकवरी मोड में दिखे. कुल मिलाकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 414 अंक की बढ़त में रहा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) में 178 अंक की तेजी दर्ज की गई. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 516 अंक की तगड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ, तो वहीं 150 अंक फिसलकर बंद हुआ. 

Stock Market मची इस उथल-पुथल के बीच जहां सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से छह को फायदा हुआ, तो वहीं चार कंपनियों को तगड़ा घाटा उठाना पड़ा. इनमें सबसे ज्यादा नुकसान में भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI रहा. फायदे में रही कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस से लेकर HDFC Bank तक शामिल हैं. 

SBI-Airtel रहे टॉप लूजर
शेयर मार्केट में बीते सप्ताह के उतार-चढ़ाव के बीच SBI Market Cap फिसलकर 9.41 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. इसके शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों ने सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही 44,722 करोड़ रुपये की दौलत गंवा दी. नुकसान कराने के मामले में दूसरे पायदान पर टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल रही. Bharti Airtel MCap में 31,167 करोड़ रुपये की कमी आई और ये गिरकर 11.18 लाख करोड़ रुपये रह गया. 

TATA Group की कंपनी टीसीएस तीसरी घाटा झेलने वाली कंपनी रही. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (TCS Market Cap) 28,456 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं चौथी कंपनी LT थी, जिसे 5,371 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा और इसकी मार्केट वैल्यू 5.46 लाख करोड़ रुपये रह गई. इस हिसाब से देखें, तो चार कंपनियों को पांच दिन में 1,09,716 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

Advertisement

इन बैंकों को फायदा, रिलायंस निवेशकों की मौज
अब बात करें, फायदे में रही Sensex Top Firms के बारे में, तो नंबर-1 पर प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC Bank रहा. इसका मार्केट कैप 15,425 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 12.03 लाख करोड़ रुपये हो गया. Bajaj Finance Market Cap में 11,487 करोड़ रुपये की तेजी आई और ये 5.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा HUL Market Value  8,764 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5.37 लाख करोड़ रुपये हो गई. 

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करें, तो Reliance Market Cap में 6,563 करोड़ रुपये का उछाल दर्ज किया गया और ये 19.43 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की मार्केट वैल्यू 2,751 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ बढ़कर 5.07 लाख करोड़ रुपये हो गया. सेंसेक्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल ICICI Bank की मार्केट वैल्यू भी 1,695 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 9.07 लाख करोड़ रुपये हो गई. 

रिलायंस का नंबर-1 पर दबदबा
मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट का दबदबा कायम है और RIL लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, Bharti Airtel, SBI, ICICI Bank, TCS, Bajaj Finance, LT, HUL और LIC रही. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement