निक्की तंबोली और अरबाज पटेल टीवी टाउन के पॉपुलर कपल हैं. दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस मराठी से शुरू हुई थी. शो के बाद दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा मजबूत हो गया है.
निक्की तंबोली और अरबाज बीते कुछ सालों से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. अब निक्की के बर्थडे पर अरबाज ने लेडी लव संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है.
अरबाज ने निक्की तंबोली संग अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों बीच पर एक दूजे की बांहों में नजर आ रहे हैं.
एक तस्वीर में अरबाज पटेल बीच पर अपनी डार्लिंग निक्की को गोद में उठाए दिखाई दिए. दोनों एक दूजे के प्यार में पूरी तरह से डूबे दिखे.
एक दूसरी तस्वीर में अरबाज अपनी डार्लिंग निक्की को गोद में उठाकर खुशी से झूमते नजर आए. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखते ही बनती है.
अरबाज ने निक्की के लिए एक लविंग पोस्ट भी लिखी है. उन्होंने निक्की पर ढेर सारा प्यार लुटाया है. इतना ही अरबाज ने निक्की को अपना फेवरेट इंसान, अपनी प्रिंसेस और अपनी दुनिया बताया है.
निक्की और अरबाज की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस दोनों पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.
निक्की और अरबाज की बात करें तो दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. निक्की हिंदू हैं और अरबाज मुस्लिम हैं. लेकिन दोनों के रिश्ते में धर्म कभी दीवार नहीं बना.
(Photo: Instagram @mr.arbazpatel)