एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank Limited) एक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है. इसका मुख्यालय मुंबई में है (HDFC Bank Headquarters). यह संपत्ति के हिसाब से भारत का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है (HDFC Bank India’s Largest Private Sector Bank). अप्रैल 2021 तक बाजार पूंजीकरण के हिसाब से यह दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक है (World’s 10th Largest Bank by Market Capitalization). यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर 122.50 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है. यह लगभग 1,20,000 कर्मचारियों के साथ भारत में पंद्रहवां सबसे बड़ा नियोक्ता भी है (HDFC Bank Fifteenth Largest Employer of India).
एचडीएफसी बैंक को 1994 में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी के रूप में शामिल किया गया था. इसके सैंडोज हाउस, वर्ली, मुंबई स्थित पहले कॉर्पोरेट कार्यालय और पूर्ण-सेवा शाखा का उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने किया था. 30 जून 2019 तक, बैंक का वितरण नेटवर्क 2,764 शहरों में 5,500 शाखाओं तक था. इसने 4,30,000 पीओएस टर्मिनल स्थापित किए हैं और वित्त वर्ष 2017 में 2,35,70,000 डेबिट कार्ड और 12 मिलियन क्रेडिट कार्ड जारी किए. 21 मार्च 2020 तक इसके पास 1,16,971 स्थायी कर्मचारियों का आधार था (HDFC Bank History).
एचडीएफसी बैंक थोक बैंकिंग, खुदरा बैंकिंग, ट्रेजरी, ऑटो ऋण, दोपहिया ऋण, व्यक्तिगत ऋण, संपत्ति पर ऋण, उपभोक्ता टिकाऊ ऋण, जीवन शैली ऋण और क्रेडिट कार्ड सहित कई उत्पाद और सेवाएं प्रदान करता है (HDFC Bank Products and Services).
अप्रैल 2022 में हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC Limited और HDFC Bank के बोर्ड्स की बैठक में HDFC Limited का HDFC Bank में मर्जर को मंजूरी दे दी (HDFC Limited Merger to HDFC Bank).
British Bank Big Lay Off: बैंकिंग सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड, HSBC के बाद अब ब्रिटिश बैंक Barclays ने 2026 के अंत तक 5000 नौकरियां खत्म करने का प्लान तैयार किया है.
भारतीय रिजर्व बैंक की कैलेंडर के मुताबिक, अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग जगहों पर बैंकों का अपकाश रहने वाला है. हालांकि, अगले दो दिनों के लिए पूरे देश में अवकाश रहेगा.
Stock Market में बीते सप्ताह की रैली के बीच टीसीएस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक से लेकर भारती एयरटेल तक के निवेशकों ने बंपर कमाई कर डाली. टॉप-10 में सिर्फ एक कंपनी को घाटा उठाना पड़ा.
Bank Holidays in October 2026: अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बैंक से जुड़ा जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की तारीखें पहले ही नोट कर लें. 15 से 30 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. रविवार और महीने के चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
Bank Strike From Tomorrow: सोमवार से तीन दिनों तक बैंकों में काम-काज ठप रहेगा, क्योंकि अपनी मांगों को लेकर बैंक यूनियनों की हड़ताल 28 सितंबर से शुरू हो रही है और ये 30 सितंबर तक जारी रहेगी.
Stock Market Crash: शेयर बाजार में सोमवार को दिनभर कोहराम मचा रहा. सेंसेक्स-निफ्टी में ओपनिंग के साथ शुरू हुई गिरावट बाजार बंद होने तक बढ़ती चली गई. इस बीच निवेशकों के 8.81 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.
FD Pre-Mature Closure Loss: फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश होने के चलते लोग इसमें पैसा लंबे समय के लिए छोड़ते हैं. लेकिन अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए और मैच्योरिटी से पहले FD तोड़नी पड़े, तो ब्याज का पूरा हिसाब बदल सकता है. बैंक लागू दर के हिसाब से ब्याज देने के साथ पेनल्टी भी काट सकता है.
Stock Market Crash: सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही तबाही का मंजर देखने को मिला. लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक शेयर लाल रंग में कारोबार करते नजर आए. BSE Sensex ने 1040 अंक का गोता लगाया, तो निफ्टी 23,000 के नीचे लुढ़क गया.
अगर बैंक का कोई जरूरी काम है तो आज ही निपटा लेना बेहतर होगा, वरना आपको कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है. 11 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल है. इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी, जबकि कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी के कारण सोमवार और मंगलवार को भी बैंक बंद रह सकते हैं.
अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाते हैं, तो जरूरी नहीं कि हर खाता आपके लिए फायदेमंद ही हो. कई बार जरूरत से ज्यादा बैंक खाते संभालना मुश्किल हो जाता है और आप उलझ सकते हैं. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से जानिए कितने बैंक खाते होने ठीक रहते हैं...
Stock Market Surge: शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट थम गई है और गुरुवार को दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए. इस दौरान बैंकिंग स्टॉक्स ने अपना दम दिखाया.
HDFC Bank में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा की एंट्री होने जा रही, शशिधर जगदीशन के उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की चर्चाएं तेज हैं.
भारत के बैंकों ने पिछले कुछ सालों में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है. लोन ग्रोथ में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसके साथ ही एनपीए भी तेजी से कम हुआ है, फिर भी भारतीयों बैंकों के लिए दो बड़े खतरे सामने आते हुए दिख रहे हैं.
LIC Stake In HDFC Bank: भारतीय जीवन बीमा निगम अब एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने जा रहा है. इसके लिए रिजर्व बैंक के पास जमा कराए गए आवेदन पर RBI ने अपनी मुहर लगा दी है. फिलहाल LIC की HDFC Bank में 4.11% स्टेकहोल्डिंग है.
क्रेडिट कार्ड बिल में महज 46 पैसे की कमी एक ग्राहक को भारी पड़ने का दावा सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 10,649.46 रुपये के बिल में 46 पैसे कम रहने पर ग्राहक से 1,200 रुपये का विलंब शुल्क वसूला गया. मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है. आरबीआई के नियमों में 50 पैसे से कम अंश को सामान्य बैंकिंग लेनदेन में नजरअंदाज करने का प्रावधान है, हालांकि क्रेडिट कार्ड शुल्क के मामले अलग नियम भी लागू होते हैं.
TCS-Reliance Big Loss: बीते सप्ताह सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट में रहे, तो रिलायंस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों समेत HDFC, ICICI और SBI जैसे बैंकों में पैसे लगाने वालों का तगड़ा नुकसान हुआ. इस बीच LIC समेत पांच कंपनियों ने जोरदार कमाई कराई.
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जून तिमाही के दौरान भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज 10 शेयरों में बड़ी बिकवाली की है. एफआईआई ने इन 10 शेयरों से करीब 1 लाख करोड़ रुपये की निकासी की.
HDFC Bank के शेयर में जारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. 12 अगस्त को स्टॉक ₹722 के 52-वीक लो पर पहुंच गया. कमजोर Q1FY27 नतीजे, NIM में दबाव और FIIs की लगातार बिकवाली शेयर पर भारी पड़ रही है. बैंक का मार्केट कैप भी इस साल करीब ₹4 लाख करोड़ रुपये घट चुका है.
अगर आप एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको एक अच्छी रकम मिल सकती है. कैलकुलेशन के मुताबिक, सिर्फ ब्याज से आप 2 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. आइए समझते हैं विस्तार से...
Stock Market Crash: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भूचाल देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही धराशायी नजर आए. बैंकिंग शेयर अच्छे रिजल्ट्स के बाद भी भरभराकर टूटे.
TATA Group की आईटी कंपनी TCS ने बीते सप्ताह अपने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई और सिर्फ पांच दिन में ही उन्होंने 72000 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले, रिलायंस के निवेशक भी फायदे में रहे.