scorecardresearch
 

किचन में कॉकरोच-चूहे, फंगस लगी मूंगफली और नॉनवेज... इंदौर के प्रसिद्ध 3 स्टार होटल पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई

इंदौर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल के किचन में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. निरीक्षण में चूहे और कॉकरोच, फंगस लगी मूंगफली, एक्सपायरी टैग वाले उबले आलू व करीब 67 किलो बिना एक्सपायरी जानकारी वाला कच्चा नॉनवेज मिला.

Advertisement
X
होटल में जांच करने पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारी. (Photo: ITG)
होटल में जांच करने पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारी. (Photo: ITG)

इंदौर शहर के प्रतिष्ठित लग्जरी होटल सयाजी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद होटल के किचन को सील करने व FSSAI लाइसेंस सस्पेंड करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है.

जांच के दौरान मिली फंगस लगी मूंगफली, किचन में टहल रहे थे कॉकरोच
दरअसल गुरुवार शाम को रूटीन चेक अप के दौरान इंदौर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल सयाजी के किचन और खाद्य पदार्थों को जांच की थी. जहां जांच के दौरान स्टोरेज एरिया में चूहे और किचन में कॉकरोच मिले. इसके अलावा फंगस लगी मूंगफली, उबले आलू पर एक्सपायरी टैगिंग और करीब 67 किलो कच्चा नॉनवेज खाद्य सामग्री भी मिली थी. जिस पर एक्सपायरी का समय नहीं लिखा था.

जांच में यह भी सामने आया कि वेज और नॉनवेज सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था. इस दौरान टीम को फाइव स्टार मानकों के अनुरूप आवश्यक FSSAI लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं. अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
होटल के कीचन को सील करते जांच अधिकारी. (Photo: ITG)

जांच के दौरान मिली कई कमियां
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक बार फिर होटल सयाजी पहुंची और उसके सभी किचन सील कर दिए. इस दौरान करीब ढाई घंटे तक एक बार फिर से होटल की किचन और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई, जिसमें मिले खाद्य पदार्थों की फिर से सैंपलिंग के बाद उन्हें भी जांच के लिए भेजा गया है. इस बारे में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत मिलावट खोरी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

शिकायत के बाद सयाजी होटल की जांच कराई गई, जिसमें किचन और खाद्य सामग्री के रखरखाव में कई गंभीर कमियां मिलीं है. जिसके बाद होटल में संचालित सभी किचन को सील किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर के बड़े होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए कड़ी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement