scorecardresearch
 

Prahlad Joshi Vs Dharmendra Pradhan Net worth: नए या पुराने... जानिए प्रह्लाद जोशी या धर्मेंद्र प्रधान में कौन ज्यादा अमीर शिक्षा मंत्री?

Dharmendra Pradhan के इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है, जो कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद हैं. नए और पुराने दोनों दी शिक्षा मंत्री करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

Advertisement
X
नए और पुराने शिक्षा मंत्री में कौन ज्यादा अमीर? (File Photo: ITG)
नए और पुराने शिक्षा मंत्री में कौन ज्यादा अमीर? (File Photo: ITG)

प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने देश के नए शिक्षा मंत्री के तौर पर कामकाज की शुरुआत कर दी है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफा देने के बाद उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों ने ही अपनी नेटवर्थ का खुलासा चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में किया था और संपत्ति के मामले में नए शिक्षा मंत्री, पुराने एजुकेशन मिनिस्टर से आगे हैं. आइए जानते हैं दोनों के पास क्या-क्या है? 

नए शिक्षा मंत्री की इतनी है नेटवर्थ
भारत के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद हैं और पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब इन्हें एजुकेशन मिनिस्ट्री का प्रभार दिया गया है. इनकी गिनती अमीर नेताओं में की जाती है और 2024 के लोकसभा इलेक्शन के दौरान इनके द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, Pralhad Joshi Networth 21 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ में कैश, बैंक डिपॉजिट, शेयर-म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस पॉलिसियों में निवेश के साथ ही PPF, Gold-Silver ज्वेलरी समेत अन्य चल संपत्तियों की कुल वैल्यू उस समय 8.97 करोड़ रुपये बताई गई थी. शेयर बाजारों में उनका और उनकी पत्नी का तगड़ा निवेश है, जो करीब 1.62 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके अलावा PPF Accountमें 10 लाख रुपये, जबकि 21 लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) भी नए शिक्षा मंत्री के नाम पर है. गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी की बात करें, तो प्रह्लाद जोशी के पास 180 ग्राम सोना की चेन-अंगूठी, 5 किलोग्राम चांदी है, तो वहीं पत्नी के पास 500 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ 2 किलोग्राम चांदी का खुलासा किया गया था. 

Advertisement

अचल संपत्ति पर गौर करें, तो प्रह्लाद जोशी के नाम पर हुबली और बेंगलुरु में 5.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की नॉन-एग्रीकल्चर लैंड, जबकि 5.99 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के दो घर-अपार्टमेंट भी हैं. पत्नी के नाम पर 86.39 लाख रुपये से ज्यादा की एग्रीकल्चर लैंड भी है. 

धर्मेंद्र प्रधान के पास कितनी संपत्ति? 
अब बात करें, NEET Paper Leak मामले को लेकर Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद अपने पद से इस्तीफा देने वाला धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ के बारे में, तो 2024 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल नेटवर्थ (Dharmendra Pradhan Networth) 6.92 करोड़ रुपये बताई थी. 

मायनेता डॉट कॉम पर मौजूद इस हलफनामे पर नजर डालें, तो चुनाव के समय साल 2024 में उनके व परिवार के बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और PPF को मिलाकर कुल 2.47 करोड़ रुपये जमा थे. वहीं धर्मेंद्र प्रधान का 80.40 लाख रुपये का म्यूचुअल फंड निवेश भी था. इसके अलावा उनके पास तमाम जीवन बीमा पॉलिसियां (Dharmendra Pradhan Life Insurance Policies) भी थीं, जो 67.72 लाख रुपये वैल्यू की थीं. 2011 मॉडल की होंडा सिटी कार के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी बताई गई थी, जबकि उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी होने की जानकारी दी गई थी. 

Advertisement

Dharmendra Pradhan की अचल संपत्ति को देखें, तो उनके नाम पर ओडिशा और दिल्ली-NCR में कई अचल संपत्तियां दर्ज हैं. उनके पास ओडिशा में 12 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड और 20.50 लाख रुपये की नॉन-एग्रीकल्चर लैंड है. तो वहीं उनकी पत्नी के नाम पर कुल 1.98 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज दर्ज हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (इंदिरापुरम) में एक अपार्टमेंट और ओडिशा के भुवनेश्वर में एक आवासीय संपत्ति शामिल है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement