scorecardresearch
 

रुक नहीं रहा ये 'छुटकू' शेयर, रोजाना अपर सर्किट, PM मोदी से तेजी का कनेक्शन

Parle Industries Share Upper Circuit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'Melody' गिफ्ट करने के बाद से पारले का शेयर रॉकेट बना हुआ है, लेकिन इस कंपनी का टॉफी से कोई वास्ता नहीं है.

Advertisement
X
रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा ये पेनी स्टॉक. (Photo: Pixabay)
रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा ये पेनी स्टॉक. (Photo: Pixabay)

'Parle' नाम से हर कोई परिचित है. बिस्किट और टॉफी बनाने वाली इस कंपनी के प्रोडक्ट्स की तगड़ी डिमांड भी है. हालांकि, इतना बड़ा कारोबार होने के बाद भी ये कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट नहीं है, लेकिन बीते कुछ दिनों से इस नाम का फायदा Parle Industries को लगातार मिल रहा है, जबकि इसका बिस्किट-टॉफी से कोई वास्ता नहीं. हाल ये है कि बीते 15 दिनों में लगभग रोज इस स्टॉक में अपर सर्किट लग रहा है और पैसे लगाने वाले निवेशक जमकर कमाई कर रहे हैं. इस तेजी का पीएम नरेंद्र मोदी से सीधा कनेक्शन हैं, आइए समझते हैं कैसे? 

अचानक शेयर में क्यों आई जान? 
Parle Industries Share बीते सालभर से सोया पड़ा था, लेकिन 20 मई से अब तक ये तूफानी तेजी के साथ दौड़ लगा रहा है. दरअसल इस शेयर में तेजी तब शुरू हुई, जबकि बीते दिनों सोशल मीडिया पर Italy PM जॉर्जिया मेलोनी ने एक वीडियो शेयर किया. तेजी से वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में पीएम मोदी मेलोनी को पारले की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए. इसके बाद तो Social Media पर 'मेलोडी' ट्रेंड जोर पकड़ गया. 

पारले के निवेशकों की चमकी किस्मत
पीएम मोदी मेलोडी ट्विस्ट के बाद भारतीय शेयर बाजार में पारले नाम से लिस्टेड Parle Industries के शेयर को खरीदने की होड़ सी मच गई, निवेशकों ने ये भी न सोचा कि इसका मेलोडी टॉफी से कोई नाता नहीं. बता दें कि Melody टॉफी को पारले प्रोडक्ट बनाती है और ये शेयर बाजार में लिस्ट ही नहीं है. 

Advertisement

19 मई को इस शेयर का प्राइस सिर्फ 5 रुपये था, लेकिन सोमवार 8 मई को ये 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 9.35 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. पीएम मोदी के जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट किए जाने के बाद से ही इस शेयर में अपर सर्किट (Parle Industries Share Upper Circuit) लगने का सिलसिला शुरू हो गया, जो एक-दो दिनों को छोड़कर अब तक जारी है. 

15 दिन में 87% बढ़ा दाम 
पीएम मोदी के इटली की पीएम मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट करने के बाद बीते 15 कारोबारी दिनों में ये पारले स्टॉक रॉकेट की तरह भागा है और इस दौरान Parle Industries Share Price में 87% का जोरदार उछाल आ चुका है. शेयर का भाव भी 4.35 रुपये बढ़ गया है. ताजा बढ़ोतरी के साथ अब ये मार्च महीने के आखिर से अब तक निवेशकों का पैसा डबल (Money Double Stock) कर चुका है और 116 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement