अगर आप निवेश (Investment) करने का प्लान बना रहे हैं और खासतौर पर आईपीओ में पैसे लगाने की तैयारी है, तो फिर Gaudium IVF IPO में बोली लगाने का मौका है. सिर्फ 15,000 रुपये से भी कम रुपये लगातार आप लिस्टिंग के बाद इस कंपनी को होने वाले मुनाफे में अपनी हिस्सेदारी पक्की कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे और कितने दिन है आपके पास मौका?
23 और 24 तारीख को लगा सकेंगे पैसा
IPO Market में बीते सप्ताह एक मैनबोर्ड आईपीओ ओपन हुआ है, जिसका नाम गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ लिमिटेड इश्यू (Gaudium IVF IPO) है. ये कंपनी देश में IVF उपचार में काम करती है. इसका इश्यू रिटले निवेशकों के लिए 20 फरवरी को खुला था और इसमें 24 फरवरी तक पैसे लगाए जा सकेंगे. शुक्रवार के सब्सक्रिप्शन के बाद अब इसमें बोली लगाने की प्रक्रिया 23 फरवरी यानी सोमवार को होगी और मंगलवार को ये बंद हो जाएगा.
IPO का साइज और प्राइस बैंड
गौडियम आईवीएफ आईपीओ का साइज 165 करोड़ रुपये है और इसके तहत कंपनी ने 2,08,86,200 शेयर बिक्री के लिए पेश किए हैं. इनमें 1,13,92,500 फ्रेश शेयर हैं और इनकी वैल्यू 90 करोड़ रुपये है. वहीं 75 करोड़ रुपये वैल्यू के 94,93,700 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए की जा रही है. प्राइस बैंड की बात करें, तो कंपनी ने इसके लिए 75-79 रुपये प्रति शेयर का Price Band निर्धारित किया है.
कैसे बन सकते हैं प्रॉफिट पार्टनर?
अब बताते हैं कि कैसे इस कंपनी में आप महज 15,000 रुपये से भी कम का निवेश कर इसके मुनाफे में हिस्सेदार बन सकते हैं. तो बता दें कि कंपनी ने आईपीओ के तहत 189 शेयरों का लॉट साइज तय किया है. इसका मतलब है कि किसी भी निवेशक को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी.
अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो इन शेयरों के लिए उसे 14,931 रुपये का निवेश करना होगा. अगर आईपीओ निकलता है और उसकी शेयर बाजार में एंट्री फायदे में होती है, तो पैसे लगाने वालों को भी फायदा होगा.
कब होगा शेयर मार्केट डेब्यू?
24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन क्लोज होने के बाद Gaudium IVF IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी को शुरू होगा और निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट 26 फरवरी को किए जाएंगे. वहीं कंपनी के स्टॉक की शेयर मार्केट में लिस्टिंग (Gaudium Stock Market Listing) के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की गई है.
ग्रे-मार्केट में अभी से कमाई के संकेत
फर्टिलिटी केयर प्रोवाइडर गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ आईपीओ ने आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से 49.50 करोड़ रुपये जुटाए थे. वहीं ये पहले दिन से ग्रे-मार्केट में कमाई के संकेत देता हुए नजर आ रहा है. इसका GMP 10.13% चल रहा है यानी हर शेयर करीब 87 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है.
(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)