scorecardresearch
 

Imran Khan Networth: इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, करोड़ों का घर... फिर उनकी इन संपत्तियों का क्या होगा?

Imran Khan Networth: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस से देश छोड़ने का नोटिस मिला है. जब उनका करियर पीक पर था, तो वे एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते थे. फिल्मों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी कमाई होती थी.

Advertisement
X
मुंबई पुलिस ने इमरान को देश छोड़ने के लिए दिया 28 अक्टूबर तक का समय. (Photo: ITG)
मुंबई पुलिस ने इमरान को देश छोड़ने के लिए दिया 28 अक्टूबर तक का समय. (Photo: ITG)

बॉलीबुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान के भांजे और कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके इमरान खान कॉकरोच जनता पार्ट के प्रोटेस्ट (Imran Khan In CJP Protest) शामिल होकर मुसीबत में फंस गए हैं. उनके लिए हालात यहां तक खराब हो गए हैं कि उन्हें देश छोड़ने तक का नोटिस थमा दिया गया है और इसके लिए उन्हें 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है.  

भले ही इमरान खान करीब दशक भर से बॉलीवुड में एक्टिंग से ब्रेक लिए हुए हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों से मोटी दौलत बनाई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इमरान खान की नेटवर्थ (Imran Khan Networth) अनुमानित 100 करोड़ रुपये के आसपास है. मुंबई से लेकर कजरत की खूबसूरत वादियों तक में उनका आलीशान आशियाना है. 

आखिर क्यों फंसे हैं इमरान खान? 
सबसे पहले बताते हैं आखिर बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इस मुसीबत में फंसे क्यों हैं? तो इसके पीछे वजह है मुंबई में सीजेपी के प्रदर्शन में उनका शामिल होना. इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान (Mumbai August Kranti Maidan) में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था.

इस प्रोटस्ट के बाद इमरान की नागरिकता ही सवालों के घेरे में आ गई है. अब उन्हें मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया है. दरअसल, बता दें कि इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और मुंबई पुलिस के निशाने पर आने की एक बड़ी वजह ये रही है. 

Advertisement

Imran Khan Networth

फिल्मों की तगड़ी कमाई, इतनी है संपत्ति
इमरान खान की अनुमानित नेटवर्थ की बात करें, तो तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. हालांकि, ये आंकड़ा उनका फिल्मों में एक्टिंग से दूरी बनाने के समय का बताया जाता है. 

इमरान खान का करियर जब पीक पर था, तो उस समय वो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते थे. रिपोर्ट्स में उनके दिए गए इंटव्यूज के हवाले से बताया गया है कि 25 साल की उम्र में उनकी कमाई जीरो से बढ़कर करोड़ों में हो गई थी. अपने पीक पर वे एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये के आसपास तक चार्ज करते थे.

एक्टर के मुताबिक, उन्हें अपने करियर में एक फिल्म के लिए सबसे बड़ी रकम (पे-चेक) 12 करोड़ रुपये मिली थी. न सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग के जरिए, बल्कि तमाम ब्रांड के एंडोर्समेंट से भी इमरान खान की तगड़ी कमाई होती थी. रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्टिंग के बाद इमरान पर्दे के पीछे तमाम फिल्म और वेबसीरीज प्रोडक्ट्स के जरिए कमाई करते हैं. 

Imran Khan House

मुंबई का बंगला छोड़ा, वादियों में बनाया आशियाना
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता इमरान खान के पास मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल स्थित आलीशान बंगला था, लेकिन अपनी पत्नी अवंतिका से अलग होने के दौरान उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया था. इसके बाद उन्होंने कोई लग्जरी बंगला खरीदने के बजाय एक बांद्रा में एक छोटा सा फ्लैट किराए पर लिया था. 

Advertisement

मुंबई के शोर शराबे से दूर करजत की खूबसूरत वादियों में भी इमरान खान का आशियाना है, जिसकी झलक उन्होंने साल 2024 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई थी. ये हरे-भरे पेड़, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच बना ये घर किसी सुकून भरी जगह से कम नहीं लगता. बताया जाता है कि इस घर के डिजाइन और 3D मॉडल पर इमरान ने खुद काम किया. उनके इन घरों की कीमत करोड़ों में बताई जाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement