scorecardresearch
 

ICICI Bank विनर... 5 दिन में ही करा दी ₹56000Cr की कमाई, मौज में निवेशक

ICICI Bank से लेकर HDFC और SBI तक बैंकिंग शेयरों का बीते सप्ताह शेयर बाजार में गदर देखने को मिला और ये अपने निवेशकों को कमाई कराने के मामले में आगे रहीं.

Advertisement
X
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 में शामिल 8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी. (Photo: GettyImage)
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 में शामिल 8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी. (Photo: GettyImage)

शेयर बाजार निवेशकों के लिए बीता सप्ताह शानदार साबित हुआ. इस बीच सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से आठ की मार्केट वैल्यू कंबाइंड रूप से 1.90 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया है. सबसे ज्यादा फायदे में प्राइवेट सेक्टर का ICICI Bank रहा, जिसके निवेशकों ने महज पांच कारोबारी दिनों में ही 56,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम छाप डाली. 

सप्ताह के दौरान इंडेक्स में आए उछाल पर गौर करें, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,285 अंक की बढ़त में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 256 अंकों की तेजी में रहा. 

ICICI Bank ने दिखाया जलवा
शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने गदर मचाए रखा और पांच कारोबारी दिनों में इसका मार्केट कैप (ICICI Bank Market Cap) 9.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो निवेशकों की पांच दिन की कमाई ताबड़तोड़ 56,223 करोड़ रुपये रही. 

HDFC बैंक समेत फायदे में ये कंपनियां
अपने निवेशकों पर पैसों की बरसात करने के मामले में अन्य टॉप सेंसेक्स फर्म की बात करें, तो एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप (HDFC Bank Market Cap) 11.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इसके निवेशकों की दौलत में 38,571 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. बैंकिंग सेक्टर का ही बीते सप्ताह गदर देखने को मिली और लिस्ट में अगला नाम देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का रहा, जिसकी मार्केट वैल्यू में 36,138 करोड़ रुपये की तेजी आई और ये बढ़कर 9.39 लाख करोड़ रुपये हो गई. 

Advertisement

Bajaj Finance चौथे पायदान पर रही और निवेशकों की दौलत 18,366 करोड़ रुपये बढ़ी. इसका मार्केट कैप 5.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू 14,380 करोड़ रुपये बढ़कर 11.10 लाख करोड़ रुपये हो गई. 

LT Market Cap में भी उछाल आया और ये 13,241 करोड़ रुपये बढ़कर 5.57 लाख करोड़ रुपये, जबकि एफएमसीजी कंपनी HUL  का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10,984 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5.09 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसके बाद मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम शामिल है. Reliance Market Cap 2,097 करोड़ रुपये बढ़कर 17.49 लाख करोड़ रुपये हो गया.

Tata की इस कंपनी को तगड़ा झटका
जहां सेंसेक्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल 8 कंपनियों के निवेशकों ने पांच दिन में तगड़ी कमाई की, तो वहीं इसमें मौजूद दो कंपनियों ने अपने निवेशकों का नुकसान कराया. इस मामले में सबसे आगे टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS रही, जिसका मार्केट कैप 13,296 करोड़ रुपये फिसलकर 7.82 लाख करोड़ रुपये रह गया. तो वहीं LIC Market Cap में 822 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 5.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.

मुकेश अंबानी की कंपनी का दबदबा
बीते सप्ताह भी मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश के सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की रैकिंग में Mukesh Ambani Reliance का दबदबा कायम रहा और ये नंबर-1 पायदान पर काबिज रही. इसके बाद क्रमश:  HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, TCS, Bajaj Finance, LT, HUL और LIC का स्थान रहा.

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement