scorecardresearch
 

ट्रंप का सिर्फ एक ऐलान... फिर रॉकेट बन गया शेयर बाजार, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

Stock Market Surge: डोनाल्ड ट्रंप के ईरान डील पर किए गए ऐलान के बाद शेयर बाजार निवेशकों के लिए सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शानदार रही. सेंसेक्स खुलने के साथ ही 76,000 के पार निकल गया, तो निफ्टी ने भी लंबी छलांग लगा दी.

Advertisement
X
ट्रंप के ईरान डील पर ऐलान का शेयर बाजार में बड़ा असर. (File Photo: ITG)
ट्रंप के ईरान डील पर ऐलान का शेयर बाजार में बड़ा असर. (File Photo: ITG)

अमेरिका-ईरान में शांति समझौते पर डील डन (US-Iran Deal Done) हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास जारी नाकाबंदी तुरंत हटाने को मंजूरी दे दी है और दुनिया की तेल-गैस जरूरत को पूरा करने के लिए अहम इस समुद्री रूट के फिर से खुलने की घोषणा की है. इधर ट्रंप ने ऐलान किया और उधर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर इसका असर जोरदार तेजी के रूप में देखने को मिला. 

भारतीय शेयर बाजार ने भी तूफानी शुरुआत की. बीते शुक्रवार को तगड़ी उछाल के साथ बंद हुआ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 76,000 के पार निकल गया. इसमें खुलते ही 1100 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 330 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर खुला. 

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के अंत में BSE Sensex 1695 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ 75,527.95 के लेवल पर क्लोज हुआ था, तो वहीं NSE Nifty ने 461 अंक की बढ़त लेकर 23,622.90 पर क्लोजिंग की थी. 

इन 10 शेयरों ने मचाया गदर 
शेयर मार्केट में इस जोरदार तेजी के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों ने ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की. सबसे ज्यादा उछाल IndiGo Share (4.05%), LT Share (3.60%), Bajaj Finance Share (3.56%), Eternal Share (3.40%), Adani Ports Share (3.80%) में देखने को मिला. 

Advertisement

विदेशों से मिल रहे थे तेजी के संकेत
सेंसेक्स-निफ्टी में इस तूफानी तेजी के संकेत पहले ही विदेशों से मिलने शुरू हो गए थे. दरअसल, अमेरिका-ईरान में डील की खबर से एशियाई शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत धुआंधार तेजी के साथ हुई. Japan Nikkei 3500 अंक से ज्यादा, हांगकांग का HangSeng 130 अंक, साउथ कोरिया के कोस्पी 430 अंक की उछाल में कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Sensex-Nifty की चाल के लिए बड़ा संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स (Gift Nifty) 400 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 24,000 के पार निकल गया था. 

क्रूड प्राइस क्रैश का बड़ा असर 
शेयर बाजार का सेंटीमेंट सुधारने में ट्रंप के ईरान डील के ऐलान के बाद क्रूड ऑयल प्राइस क्रैश होने का बड़ा असर देखने को मिला है. दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड का दाम 83 डॉलर पर लुढ़क गया है. इससे दुनिया में महंगाई का खतरा कम हुआ है और पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी तक की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जागी है. इन पॉजिटिव संकेतों ने शेयर बाजार निवेशकों के सेंटीमेंट पर गहरा असर डाला है. 

इन 10 शेयरों ने मचाया गदर 
शेयर मार्केट में इस जोरदार तेजी के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों ने ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की. सबसे ज्यादा उछाल IndiGo Share (4.05%), LT Share (3.60%), Bajaj Finance Share (3.56%), Eternal Share (3.40%), Adani Ports Share (3.80%) में देखने को मिला.  

Advertisement

इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में Ashok Leyland Share (5%), Muthoot Finance Share (4.60%), Hindustan Petroleum Share (4.40%), Godrej Properties Share (4%), GMR Airport Share (3.30%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे. 

Trump ने क्या किया ऐलान? 
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है, सभी को बधाई! मैं इसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी देता हूं.' उन्होंने आगे कहा कि, 'दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!'

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement