scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

मां बनने को तड़पी 24 साल की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस, छठी मैया से मांगी मन्नत, इंडस्ट्री छोड़ने को तैयार

शुभी शर्मा
  • 1/11

ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रखी है. वो बोल्ड स्टेटमेंट और नो फिल्टर एटीट्यूड के लिए फेमस हैं.
 

शुभी शर्मा
  • 2/11

शुभी ने एक पॉडकास्ट में मदरहुड को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि वो मां बनने की ख्वाहिश रखती हैं. बेटी को गोद लेना चाहती हैं.
 

शुभी शर्मा
  • 3/11

शुभी कहती हैं- छठी मैया को मैं बहुत मानती हूं. छठ मेरे लिए एक इमोशन है. शायद छठी मैया ही मुझे मां बना सकती हैं.
 

Advertisement
शुभी शर्मा
  • 4/11

''मैं 24 साल की हूं. मुझे लगता है अब मैं मां बनूं. मुझे मां बनने के इमोशंस फील करने हैं. मैं चाहती हूं मेरी खुद की बेटी हो. वो मेरी गोद में पले-बढ़े.
 

शुभी शर्मा
  • 5/11

''मैं छठी मैया से मांगती हूं कि मेरी गोद जरूर भरें, जो मेरी मां ने मेरे साथ किया है. जितना प्यार मुझे दिया है. मैं भी वो प्यार किसी को देना चाहती हूं.''
 

शुभी शर्मा
  • 6/11

''मैं मेरी मां से बेहद प्यार करती हूं. मुझे मेरी मां के छिनने का डर लगता है. दुनिया में सब मिलता है, लेकिन मां आपको दोबारा कभी नहीं मिलेगी.''
 

शुभी शर्मा
  • 7/11

''मां कभी जिंदगी से नहीं जानी चाहिए. जैसे मैं बेस्ट बेटी बनने की कोशिश करती हूं. वैसी एक बेटी की मां बनना चाहती हूं. एक बच्ची की जिंदगी बनाना चाहती हूं.''
 

शुभी शर्मा
  • 8/11

''मैं भले ही खुद उसे पैदा नहीं कर सकती, लेकिन गोद तो ले सकती हूं. काश ऐसा हो कि मैं उसे अपनी कोख से पैदा करूं, लेकिन ऐसा नहीं होगा मैं जानती हूं.''
 

शुभी शर्मा
  • 9/11

शुभी को यकीन है उनके घर में लक्ष्मी जरूर आएगी. माता रानी उन्हें 1 साल में मां जरूर बनाएंगी. छठी मैया से उन्होंने प्यारी सी बेटी मांगी है. फिर वो इंडस्ट्री छोड़ देंगी.
 

Advertisement
शुभी शर्मा
  • 10/11

एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी बच्ची के साथ खुशी से जिंदगी बिताएंगी. किसी भी निगेटिविटी को अपनी जिंदगी में दाखिल नहीं होने देंगी. बेटी संग खुश रहेंगी.
 

शुभी शर्मा
  • 11/11

All Photos: Instagram @shubhi4905
 

Advertisement
Advertisement