scorecardresearch
 

Hormuz Attack Impact: ये चल क्या रहा? होर्मुज में फिर जहाजों पर अटैक, झटके में क्रूड $72 के पार

Crude Oil Price Surge: दुनिया की कुल तेल जरूरत के 20 फीसदी के लिए जरूरी होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर मिसाइल अटैक की खबरें चर्चा में हैं और इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमत में उछाल के रूप में दिखा है.

Advertisement
X
होर्मुज में अटैक की खबर से तेल की कीमतों में हलचल. (Photo: Reuters)
होर्मुज में अटैक की खबर से तेल की कीमतों में हलचल. (Photo: Reuters)

होर्मुज स्ट्रेट में आखिर चल क्या रहा है? ये सवाल इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि एक ओर जहां अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर बैठकों के लेकर पॉजिटिव अपडेट आ रहे हैं, तो वहीं अचानक दुनिया की तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी इस अहम समुद्री रूट में हमलों की खबर आ जाती है. इन अपडेट्स का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिलता है. 

सोमवार को जहां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल का दाम 71 डॉलर के आसपास ट्रेड करता नजर आ रहा था, वो मंगलवार को अचानक 72 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया. क्रूड की कीमत में ये तेजी ईरान की ओर से होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हुए मिसाइल अटैक की खबरों के बाद देखने को मिली है. 

युद्ध थमा, लेकिन टेंशन अभी भी 
अमेरिका और ईरान के बीच बीते फरवरी महीने के अंतिम दिन से शुरू हुआ युद्ध भले ही थम गया है और दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को लेकर बैठकों का दौर जारी है, अमेरिका ने दो महीन की लंबी नाकाबंदी भी हटा ली है, लेकिन इन सबके बावजूद Hormuz Tension कायम है. सबकुछ ठीक चल रहा होता है, कच्चा तेल सस्ता हो रहा होता है और दुनिया राहत की सांस लेती है, लेकिन फिर अचानक जहाजों पर अटैक की खबर आ जाती है. 

Advertisement

ताजा हालात की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने मंगलवार तड़के होर्मुज के पास दो व्यापारिक जहाजों पर मिसाइलें दागी हैं. US सीनियर ऑफिशियल द्वारा इस अटैक की जानकारी शेयर की गई है और साथ ही आशंका जाहिर की गई है कि इससे US-Iran के बीच शांति की बातचीत पर असर पड़ सकता है. 

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) ने भी  बताया कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के पास ओमान के तट पर एक ऑयल टैंकर से अज्ञात चीज टकराई, जिससे उसमें आग लग गई. यह घटना ओमान के लिमाह से 8 नॉटिकल मील पूर्व में हुई, जब टैंकर होर्मुज  में ओमान के तट के पास दक्षिण की ओर जा रहा था.

अटैक की खबर से क्रूड में हलचल
होर्मुज स्ट्रेट में हमले की खबर से सीधे कच्चे तेल की कीमतों पर असर देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड से लेकर मर्बन क्रूड तक, जो तेल की कीमतें सोमवार तक गिरावट के साथ रेड जोन में दिखाई दे रही थीं, वो मंगलवार को अचानक ग्रीन जोन में आ गईं. 

खबर लिखे जाने तक Brent Crude Oil Price करीब 1 फीसदी की उछाल के सात 72.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा, तो वहीं WTI Crude Oil Price भी 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया. इसके अलावा Murbal Crude Oil Rate में भी तेजी देखने को मिली और ये 67 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. 

Advertisement

US-ईरान बातचीत पर अपडेट
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर अपडेट की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अगले दौर की बातचीत पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हो सकती है. संभावित 11 जुलाई को ये बैठक होने की चर्चाएं हैं. हालांकि स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट का विकल्प भी माना जा रहा है. 

बीते 18 जून को यूएस-ईरान ने वेस्ट एशिया में शांति बहाल करने के मकसद से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए थे. इसके बाद 21 जून को स्विट्जरलैंड में बात हुई, जिसमें पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थ रहे. ऐसा कहा जा रहा है कि ईरानी के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के चलते जुलाई की बैठक को आगे टाला गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement