scorecardresearch
 

प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लोगों ने बंधक बना लिया... छुड़ाने गई पुलिस पर भी भीड़ ने कर दिया हमला

बिहार के सुपौल में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय हिंसक हो गया, जब बंधक बनाए गए एक युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया. मुंगरहा गांव में हुई इस घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिसमें कई जवानों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया था.

Advertisement
X
भीड़ ने पुलिस पर किया हमला. (Photo: Screengrab)
भीड़ ने पुलिस पर किया हमला. (Photo: Screengrab)

सुपौल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगरहा गांव के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति हो गई, जब प्रेम-प्रसंग के मामले में एक युवक को बंधक बना लिया गया. युवक को छुड़ाने जब पुलिस पहुंची तो पुलिस टीम पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की तस्वीर सामने आई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव मुंगरहा पहुंचा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी जानकारी मिल गई. ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़ लिया और युवक को बंधक बना लिया.

इस मामले की सूचना किसी तरह पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद नदी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया. उसे अपने साथ थाना ले जाने की तैयारी करने लगी. इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

supaul mob attacks police during rescue of youth in love affair case

यह भी पढ़ें: फिर सुलग उठा मणिपुर! प्रदर्शनकारियों ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस के साथ हिंसक झड़प- VIDEO

उसी समय एक स्थानीय यूट्यूबर भी वहां पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा. पुलिस ने जब उसे वीडियो बनाने से रोका तो वहां मौजूद लोगों की भीड़ भड़क उठी. देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी.

Advertisement

हालांकि बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह शांत कराया गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

निर्मली के एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम युवक को रेस्क्यू करने गई थी. इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस के साथ मारपीट की है. उन्होंने कहा कि घटना में किन-किन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement