सुपौल
सुपौल जिला (Supaul District) भारत के बिहार राज्य के 38 जिलों में से एक है. सुपौल शहर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,425 वर्ग किमी है (Supaul District Area). सुपौल जिले का गठन 14 मार्च 1991 को सहरसा जिले को विभाजित करके किया गया था (Supaul District Formation). सुपौल मिथिला क्षेत्र का हिस्सा है.
सुपौल लोकसभा क्षेत्र बिहार राज्य के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है (Parliamentary Constituency in Supaul District). यह निर्वाचन क्षेत्र 2002 में गठित भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर 2008 में अस्तित्व में आया. इस जिले के अंतर्गत 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituencies in Supaul District).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सुपौल जिले की जनसंख्या 22.29 लाख है (Supaul District Population). यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 919 लोग रहते हैं (Supaul District Density). इस जिले का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुष 929 महिला है (Supaul District Sex Ratio). सुपौल जिले की औसत साक्षरता दर 57.67 फीसदी है, जिसमें 69.62 फिसदी पुरुष और 44.77 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं (Supaul District Literacy Rate).
यह जिला उत्तर में नेपाल, पूर्व में अररिया जिला, दक्षिण में मधेपुरा और सहरसा जिलों और पश्चिम में मधुबनी जिले से घिरा है. सुपौल जिला कोसी संभाग का हिस्सा है. कोशी नदी जिले से होकर बहती है, जो बाढ़ आने पर नियमित रूप से प्रभावित होती है (Supaul District Geographical Location).
कृषि इस जिले का प्रमुख व्यवसाय है और धान मुख्य फसल है. 2006 में पंचायती राज मंत्रालय ने सुपौल को देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों के रूप में नामित किया. यह पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि कार्यक्रम (BRGF) से धन प्राप्त करता है (Supaul District Economy).
धरहरा, विष्णु मंदिर और कोशी बैराज इस जिले का प्रमुख पर्यटक स्थल है (Supaul Tourist Places).
सुपौल के नेपाल सीमावर्ती खोंटाहा गांव में रिहायशी इलाके के बीच सड़क पर विशाल मगरमच्छ पहुंच गया. घर के पास मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से जाल बिछाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया. ग्रामीणों का कहना है कि 2008 की कोसी बाढ़ के बाद से इलाके में मगरमच्छ दिखते रहे हैं.
सुपौल के नेपाल सीमा से सटे खोंटाहा गांव में रिहायशी इलाके के बीच विशाल मगरमच्छ पहुंच गया. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची. जाल की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. ग्रामीणों के मुताबिक, 2008 की कोसी बाढ़ के बाद से इलाके में मगरमच्छ दिखते रहे हैं.
बिहार के सुपौल जिले के एक मदरसे में समोसा और मिठाई खाने के बाद चार छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसमें से 10 वर्षीय अल्फिशा की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिहार में सुपौल में कटैया चौक पर हनुमान मंदिर के आगे कीर्तन का आयोजन किया गया था. लोग सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचल दिया.
बिहार के कई सरकारी स्कूलों में भवनों की जर्जर स्थिति, रास्तों की कमी और पढ़ाई न होने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं. सुपौल, बेगूसराय, मुंगेर, वैशाली और सीतामढ़ी जिलों की आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट में स्कूल भवनों के खंडहर बनने, रास्तों के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खुली है.
कंधे पर मगरमच्छ, चेहरे पर आत्मविश्वास और पीछे-पीछे चलती भीड़... बिहार के सुपौल से सामने आई इस तस्वीर ने हर किसी को चौंका दिया. यह नजारा जिसने भी देखा, कुछ पल के लिए ठिठक गया. हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर यह शख्स कौन है और वह ऐसा क्यों कर रहा है. जानिए कैसे एक किसान अमित कुमार ने ऐसा फैसला क्यों लिया और फिर क्या-क्या हुआ.
बिहार के सुपौल में धान के खेत से निकले करीब 5 फीट लंबे मगरमच्छ ने लोगों में खलबली मचा दी. इसी बीच किसान ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सुरक्षित पकड़ा, मुंह बांधा और कंधे पर लादकर भीमनगर थाना पहुंच गया. वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए. वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर कोसी नदी में छोड़ दिया.
बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल का मिड-डे मील बच्चों के लिए मुसीबत बन गया. छात्रों का आरोप है कि सब्जी में मरा हुआ बिच्छू मिलने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिहार के सुपौल जिले में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे गांव में गुस्सा फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.
बिहार के सुपौल में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी. पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.
बिहार के सुपौल जिले के सिमराही एनएच-27 स्थित मीट मार्केट में शुक्रवार शाम दो मीट काटने वालों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से जमकर मारपीट हुई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. इस घटना में करीब सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बिहार के सुपौल जिले में नशा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया. विरोध के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने युवक के घर पहुंचकर उस पर गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
बिहार के सुपौल में नशा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया. दरअसल, विरोध के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने युवक के घर पहुंचकर उस पर गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
सुपौल में युवती वंदना कुमारी की गला रेतकर हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा किया है. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की छत पर शव मिला था. जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी नीतीश कुमार गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी के दबाव से नाराज होकर हत्या की साजिश रची थी.
सुपौल में NH-106 पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, लेकिन बांस के झुंड में फंस जाने से बड़ा हादसा टल गया. बस में सवार करीब 30 यात्रियों की जान बच गई. हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
सुपौल जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हालांकि खाई में मौजूद घने बांस के झुंड ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया.
बिहार के सुपौल में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय हिंसक हो गया, जब बंधक बनाए गए एक युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया. मुंगरहा गांव में हुई इस घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिसमें कई जवानों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया था.
सुपौल जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर तीन जिंदगियां छीन लीं. किशनपुर थाना क्षेत्र में NH 327A पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
बिहार के सुपौल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. यह हादसा गुरुवार को किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH 327A पर नेमनमा पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सुपौल के छातापुर ब्लॉक चौक पर उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया. समर्थकों ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया और नीट छात्रा मामले में आवाज उठाने पर प्रतिशोध की कार्रवाई का आरोप लगाया.
सुपौल जिले में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले को प्रेम-प्रसंग और पकड़ौआ विवाह से जोड़कर देखा जा रहा है.