scorecardresearch
 

एक महिला, 6 पुरुष और गेस्ट हाउस... छापा पड़ा तो कमरों में मिली आपत्तिजनक सामग्री, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

बिहार के सहरसा में एक गेस्ट हाउस में जब पुलिस का छापा पड़ा तो अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, पुलिस सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पहुंची थी. इस दौरान एक महिला और छह पुरुषों को कस्टडी में लिया गया. साथ ही गेस्ट हाउस के कमरे भी सील कर दिए गए हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस. (Photo: Representational)
सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस. (Photo: Representational)

बिहार के सहरसा में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद एक्शन लिया गया. मौके से एक महिला और छह पुरुष मिले, जिन्हें कस्टडी में लिया है. इसी के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों को भी सील कर दिया है.

दरअसल, मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया है. साथ ही गेस्ट हाउस के कमरे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया.

One woman six men objectionable material in rooms police raid sex racket

इस छापेमारी में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान और एसटीएफ पुलिस शामिल थे. आरोप है कि इस गेस्ट हाउस में काफी दिनों से देह व्यापार चल रहा था. गेस्ट हाउस का संचालक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर रखता था. वो कस्टमर्स से मोटी रकम वसूलता था. ऐसे में सवाल यह भी है कि बीच मार्केट इस तरह का अनैतिक काम कैसे चलता रहा?

One woman six men objectionable material in rooms police raid sex racket

यह भी पढ़ें: लड़कियों ने फोन कर कहा- हमें बचा लो, गिरिडीह में देह व्यापार कराने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Advertisement

इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है. सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और जायजा लिया. इसी के साथ FSL टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, जिसने वहां से जरूरी सबूत जुटाए.

इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने कहा कि छापेमारी के दौरान मौके से एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही सभी कमरों को भी सील कर दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement