सहरसा
सहरसा (Saharsa) भारत के बिहार राज्य (Bihar) का एक जिला है और इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी यहीं है. सहरसा जिला कोसी डिवीजन (Kosi Division) का एक हिस्सा है. सहरसा को 1 अप्रैल 1954 को एक जिला बनाया गया था. सहरसा जिला के पश्चिम से कोसी नदी बहता है. इस जिले का क्षेत्रफल 1,687 वर्ग किलोमीटर है (Saharsa Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सहरसा की जनसंख्या (Saharsa Population) 19.01 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,127 लोग रहते हैं (Saharsa Density).
सहरसा मिथिला (Mithila) क्षेत्र में स्थित है, जो भारत में ब्राह्मणवादी सभ्यता के शुरुआती केंद्रों में से एक रहा है. इ. जिले को पूरे मिथिला क्षेत्र का दिल माना जाता है. सहरसा जिले के अधिकांश लोग मैथिली, अंगिका और हिंदी बोलते है (Languages of Saharsa). यहां रहने वाले सभी समुदायों के लोग मैथिल संस्कृति का पालन करते हैं (Mithila Culture of Saharsa).
सहरसा जिले में रक्त काली मंदिर, मत्स्यगंधा मंदिर, दुर्गा मंदिर, ओकाही, सत्तार कटैया और सूर्य मंदिर, कंधा महिषी प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं (Saharsa Tourist Places).
यहां मछली और मखाना की बहुतायत है. सहरसा आम और लीची की अपनी किस्मों के लिए प्रसिद्ध है. यह भारत में मकई (Corn of Saharsa) और मखाना की सर्वोत्तम गुणवत्ता का प्रमुख उत्पादक है. सहरसा से मकई और मखाना विदेशों में निर्यात किया जाता है जैसे कि अमेरिका (America), फ्रांस (France), जापान (Japan), इंग्लैंड (England). हर साल 2 लाख टन मक्का और मखाना अलग-अलग देशों को निर्यात किया जाता है (Saharsa Economy)
बिहार के सहरसा की 12 वर्षीय वैष्णवी आनंद ने जन्मदिन पर अपनी छह महीने की बचत खुद पर खर्च करने के बजाय नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने का फैसला किया। 4 सितंबर को जन्मदिन और जन्माष्टमी के दिन उसने यह नेक पहल की।
सहरसा की 12 साल की वैष्णवी छह महीने से अपने जन्मदिन के लिए गुल्लक में पैसे जोड़ रही थी. लेकिन नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की तस्वीरें देखने के बाद उसका मन बदल गया. उसने गुल्लक में जमा रकम नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए देने का फैसला किया. जानकारी हुई तो मधेपुरा के जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव बच्ची से मिलने उसके घर पहुंचे.
सहरसा के सौरबाजार में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी राज कुमार शर्मा को अंतिम सांस तक सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. 26 फरवरी को केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने एसआईटी बनाकर वैज्ञानिक जांच और डीएनए परीक्षण कराया. 14 मई को चार्जशीट दाखिल हुई और 3 सितंबर को फैसला आया.
Saharsa Kosi River Dolphin Poaching: नदी किनारे पर मौजूद एक युवक ने जब मछुआरे को बताया कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है और इसका शिकार मना है, तो आरोपी ने बेझिझक कहा कि वह इसका तेल निकालेगा. युवक ने यह पूरा बयान अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सिमरी बख्तियारपुर के सरडीहा गांव के मध्य टोला में महिला, पुरुष और बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और घर-घर जाकर इलाज शुरू किया.
बिहार के सहरसा, पश्चिम चंपारण, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और कैमूर जिलों के सरकारी स्कूलों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी हैं. भवन, शौचालय, पीने के पानी से लेकर पर्याप्त कक्षाओं तक, छात्र कमियों से जूझ रहे हैं. कहीं बच्चे झोपड़ी में और पेड़ के नीचे, तो कहीं जर्जर टिन शेड में पढ़ाई कर रहे हैं.
बिहार के सहरसा में निकाह की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं, जब शादी के भोज को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. दूल्हा पक्ष का आरोप है कि तय भोजन की जगह अलग व्यंजन परोसे जाने के बाद कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच की बात कह रही है.
शादी-ब्याह में खाने को लेकर नाराजगी की खबरें तो आपने कई बार सुनी होंगी. लेकिन बिहार के सहरसा में निकाह की दावत में बवाल मच गया. आरोप है कि बारातियों से मटन (खस्सी) खिलाने का वादा किया गया था, लेकिन प्लेट में चिकन परोस दिया गया. इसी के बाद कुछ ही मिनटों में दावत का पंडाल रणभूमि बन गया. लाठी-डंडे चले, भगदड़ मची और सात से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए.
बिहार के कोसी रेंज में पुलिस जांच को प्रभावित करने के आरोप में डीआईजी कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के 10 दारोगा को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले में एक कथित दलाल को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लैपटॉप और पुलिस अनुसंधान से जुड़ी कई फाइलें बरामद हुई हैं.
बिहार के सहरसा में एक गेस्ट हाउस में जब पुलिस का छापा पड़ा तो अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, पुलिस सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पहुंची थी. इस दौरान एक महिला और छह पुरुषों को कस्टडी में लिया गया. साथ ही गेस्ट हाउस के कमरे भी सील कर दिए गए हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद जब अपनी कोचिंग संस्था ज्ञान बिंदु एकेडमी पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद थे. छात्रों ने उनका स्वागत किया और परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी भी हुई. इस बीच रौशन आनंद ने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया. दूसरी ओर, उनके भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को लेकर परिवार लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है.
कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाई की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. दूसरी ओर, इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए खान सर ने भी सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता बताई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
Patna Coaching Row: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत से पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़ आ गया है. रौशन आनंद ने खान सर पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है.
बिहार के सहरसा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखे मानव विसरा को कुत्तों द्वारा नोचकर खाने का वीडियो वायरल हुआ है. यह विसरा पुलिस जांच के लिए सुरक्षित रखा गया था. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियों ने इसे लापरवाही बताया है और जिम्मेदारी तय करने की बात कही है.
सहरसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है. फिलहाल पुलिस ने पूरे हत्याकांड की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश कर रही है.
बिहार के सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड की है. मृतक की पहचान छोटू मिश्रा नामक युवक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने छोटू मिश्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
बिहार के सहरसा से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को आखिरकार सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. ये सभी बच्चियां लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मिलीं, जहां पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई से रेस्क्यू किया गया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.
सहरसा में होली से पहले लाखों रुपये के ड्रग्स की खेप बरामद हुई है. पुलिस ने कोकीन, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त माल की कीमत 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस के अनुसार, तस्कर त्योहार में खपाने की तैयारी में थे.
बिहार के सरकारी सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला गंभीर रूप ले चुका है. सहरसा की मेयर बैन प्रिया पर हर महीने 50 लाख रुपए के घोटाले के आरोप लगे हैं. इस मामले में एफआईआर का आदेश भी जारी किया जाता है लेकिन मात्र 24 घंटे के भीतर ही उस आदेश को डिलीट कर दिया जाता है. आदेश जारी करने के बाद उसे हटाने और फिर नया आदेश जारी करने का सिलसिला चल रहा है. यह सब सरकारी सिस्टम में किस दबाव या प्रभाव के कारण हो रहा है, इस पर सवाल कई हैं.
सहरसा करप्शन केस का पूरा घटनाक्रम बताता है कि क्या किसी को बचाने का प्रयास हुआ या वाकई सिस्टम में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई?
बिहार के सहरसा जिले के चिकनी गांव में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची खेत में खेल रही थी, तभी घटना हुई. मासूम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.